Bhopal News: आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना, निरीक्षण भी किया
भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह (Asheesh Singh) ने शहर के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर नन्हें मुन्ने बच्चों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खाना भी खाया।

Bhopal Collector News: वैसे तो कई अधिकारी राजनेताओं की सेवा में तत्पर होते है और आमजन से मिलने के लिए उनके पास समय नहीं होता है, लेकिन कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारी ऐसे भी होते हैं जिनकी काम करने की शैली आम लोगों को खासा पसंद आती है। भोपाल के नए कलेक्टर आशीष सिंह भी अपनी इसी शैली के लिए जाने जाते हैं।
Recommended Video
शनिवार को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह (Asheesh Singh) ने भोपाल के कई आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ना सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि आगनबाड़ी में बच्चों को जमीन पर बैठा देख खुद डीएम आशीष सिंह भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बच्चों से बात की और खाने के बारे में पूछा। इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों के साथ खाना भी खाया और पूछा- खाना कैसा लग रहा है? जवाब में बच्चों ने कहा कि अच्छा लग रहा है।
कलेक्टर को मिली थी शिकायत
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत मिली थी कि भोपाल के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके बाद कलेक्टर ने खुद मैदान में उतर कर आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए भोजन करते समय कलेक्टर ने बच्चों से अलग-अलग विषय पर संवाद भी किया।
अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है भोजन
बता दे राजधानी भोपाल में 25 आगनबाड़ी केंद्रों को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं को जांचने कलेक्टर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। अभी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ और शुद्ध भोजन के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन भोपाल यूनिट का उद्घाटन किया था।
भोपाल की सूरज नगर आंगनवाड़ी केंद्र में अभी भी सुविधाओं का अभाव
बता दें कि पिछले साल वनइंडिया के संवाददाता लक्ष्मी नारायण मालवीय ने बताया था कि राजधानी भोपाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के हाल बेहाल है। दरअसल शहर के सूरज नगर में आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन नहीं था। जहां बच्चे अपने हाथों से हवा करने को मजबूर थे। पीने को पानी की सुविधा में नहीं थी। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने वहा पहुंचकर निरीक्षण किया था। लेकिन अब तक उस आंगनवाड़ी केंद्र के हालात सुधरे नहीं हैं।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications