भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर CM शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका का पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पत्नी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

CM शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ किया होलिका पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन किया और सभी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम शिवराज ने कहा कि होलिका दहन धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अहंकार नहीं विन्रमता, घृणा नहीं भक्ति, स्नेह और प्रेम की सीख देता है। यही जीवन का सार है।

Recommended Video

    भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर शिवराज ने पत्नी के साथ मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका का पूजन

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ होलिका का पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका का दहन किया। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पर्यावरण का ध्यान रखते हुए लकड़ी की नहीं, गोबर के कंडे और गौ काष्ठ का प्रयोग कर होलिका का दहन करें। सीएम शिवराज ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली के पर्व को पारंपरिक उल्लास और भाई-चारे के साथ मनाएं। किसी तरह की फूहड़ता ना फैलाएं। साथ ही हर्बल कलर का ही उपयोग करें। उन्होंने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और धुलंडी पर्व की बधाई दी।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी दी शुभकामनाएं

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसका हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। साथ ही समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली पर्व मनाएं। पावन पर्व को इको फ्रेंडली पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बने हुए कंडे और गौ कास्ठ से ही होली जलाएं। इस वर्ष होली का पर्व हमारे और प्रदेश की बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 'लाडली बहना योजना' की सौगात बहनों को दी है, इसलिए होली पर्व प्रदेश में दिवाली के रूप में मन रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर स्नेह के बंधन को मजबूत कर पर्व को सार्थक बनाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+