CM शिवराज कल सीधी के पेशाब कांड के पीड़ित और उसके परिवार से भोपाल में करेंगे मुलाकात
CM Shivraj News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में हुई पेशाब कांड बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं उन्होंने लिखा कि जब से मैंने सीधी की घटना का वीडियो देखा, अंतर्मन अत्यधिक व्याकुल और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। मैं तबसे ही दशमत जी से मिलकर उनका दुःख बांटना चाहता था और यह विश्वास भी दिलाना चाहता था कि उनको न्याय मिलेगा।
सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल पीड़ित और उनके परिवार से भोपाल में अपने निवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। सीएम ने कहा कि मैं परिवार को ढांढस बनाऊंगा।

बता दे कि सीधी जिले में आदिवासी पर पेशाब करने वाले नेता का घर ढहा दिया गया है। बुधवार दोपहर को बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने उसके घर के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान SDM नीलांबर मिश्रा और पटवारी समेत 70 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इससे पहले आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर NSA लगाया गया है। प्रवेश पर नशे की हालत में युवक से अभद्रता करने का आरोप है।
मकान में चार हिस्सेदार
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते समय आरोपी के परिवार के लोगों को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद मकान को तोड़ने का काम किया गया। इस मकान में चार हिस्सेदार हैं- प्रवेश के पिता रमाकांत शुक्ला, दो चाचा और दादी। इस मकान के आसपास बने स्टोर रूम के दो कमरे, मेहमानों के लिए बनाया गया कमरा और सीढ़ियां तोड़ी गई। मुख्य मकान के आगे के हिस्से को ढहा दिया गया। कार्रवाई करते समय एक जेसीबी भी खराब हो गई थी। प्रशासन ने तत्काल दूसरी जेसीबी बुलाई।
अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे: CM
बुलडोजर कार्रवाई के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि 'एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो मामाजी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे। मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना।'












Click it and Unblock the Notifications