Ladli Laxmi: CM शिवराज ने लाडली लक्ष्मी योजना में 3 लाख 28 हजार बेटियों के खाते में ट्रांसफर की छात्रवृत्ति
भोपाल में सीएम शिवराज नया लाडली लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में बेटियों को कॉलेज में दाखिल और उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रदेश की 3 लाख 33 हजार 842 लाड़ली बेटियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹107 करोड़ 67 लाख की छात्रवृत्ति राशि का ट्रांसफर किया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मेरा परिवार हैं। इनके सुख को ही मैंने अपना सुख माना है और इनके दु:ख को ही अपना दु:ख माना है। अपनी लाड़ली भांजियों की जिंदगी बदलने के लिए सन् 2007 में मैंने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब बेटियां लखपति ही पैदा होंगी। मेरी लाडली बेटियों पढ़ो, लिखो और आगे बढ़ो। कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, कोई अफसर बनो। इसलिए मैंने तय किया है कि लाडली बेटियों का एडमिशन मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईएम, लॉ आदि कॉलेजों में होगा, तो फीस तुम्हारा मामा शिवराज भरवाएगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि 29 नवंबर सन् 2005 को जब मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहा था तो मैंने मन में संकल्प लिया कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों को बोझ नहीं बनने दूँगा। बहनों के कल्याण के लिए हमने लाडली लक्ष्मी बहना बनाई है। इसमें प्रतिमाह एक हजार यानी साल में 12 हजार और 5 साल में 60 हजार रुपए बहनों को प्रदान किया जाएगा। बहनों के सशक्तिकरण से ही परिवार सशक्त होगा। मैं बेटियों की पूजा करके ही किसी भी कार्यक्रम की शुरूआत करता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए बड़ी बात कहीष उन्होंने कहा कि बेटी बोझ नहीं, वरदान हैं। ईश्वर की अद्भुत देन हैं। बेटी है तो कल है। बेटियां आगे बढ़ेंगी तो देश आगे बढ़ेगा। बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती। मेरी लाडली बेटियों आप अपने गांव और वार्ड में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करो। सभी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करें, इसके लिए भी लोगों से आग्रह करो। हम सबके प्रयास से हमारा समाज और प्रदेश व देश आगे बढ़ेगा। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण का नया दौर प्रारंभ हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रसूति योजना, गांव की बेटी योजना सहित अनेकों योजनाएं हमने शुरू की हैं। पुलिस भर्ती में 33% का आरक्षण दिया, ताकि बेटियां अपराधियों की अक्ल ठिकाने लगा सकें। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तीकरण का नया दौर प्रारंभ हुआ है। लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, प्रसूति योजना, गाँव की बेटी योजना सहित अनेकों योजनाएं हमने शुरू की हैं। पुलिस भर्ती में 33% का आरक्षण दिया ताकि बेटियां अपराधियों की अक्ल ठिकाने लगा सकें।












Click it and Unblock the Notifications