MP News: सर्वांगीण विकास के लिए सागर में 8 फरवरी को संत रविदास महाकुंभ: सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के सागर जिले में 8 फरवरी को संत रविदास महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें सीएम शिवराज सिंह शिरकत करेंगे। आयोजन की तैयारियों को सीएम ने मंत्रालय में बैठक की और जरुरी निर्देश दिए।

shivraj singh

CM Shivraj Singh: संत रविदास के महाकुंभ से मध्य प्रदेश का सागर भरेगा। 8 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता की अलख जगाई जाएगी। इस सिलसिले में सीएम शिवराज सिंह ने आयोजन की तैयारियों को लेकर मंत्रालय में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिले जुड़ेंगे। जिससे वंचित समाज के सभी वर्गों के विकास की दिशा तय करने में मददगार साबित होंगे।

shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया है कि सागर में 8 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाकुंभ में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं का सम्मान और उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाए। अनुसूचित-जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित हों। सीएम शिवराज ने सोमवार को महाकुंभ के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की। इस सिलसिले में मंत्रालय में बैठक हुई। जिसमें मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल उपस्थित थे। कमिश्नर सागर और कलेक्टर वर्चुअली सम्मिलित हुए।

सीएम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और समदर्शिता के साथ अनुसूचित-जाति और वंचित समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास है। महाकुंभ से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ा जाए। बताया गया कि सागर में झाँसी रोड स्थित कजली वन सदर में दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित-जाति कल्याण पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी और अनुसूचित-जाति वर्ग के चयनित उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में हित लाभ वितरण भी होगा। महाकुंभ में रविदासी संप्रदाय से संबंधित साधु-संतों का सम्मान और संत रविदास के दर्शन पर केन्द्रित भजन होंगे। साथ ही उनके जीवन-दर्शन पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। महाकुंभ में सागर के साथ दमोह, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, गुना, नरसिंहपुर, जबलपुर, भोपाल, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी सहित अन्य जिलों से अनुयायी शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+