Bhopal News: सीएम शिवराज सिंह चौहान जनता से बोले- लोकसभा चुनाव में उत्तर भोपाल में हारने मत देना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सीएम शिवराज का सबसे पहले फॉक्स उन क्षेत्र पर जहां से भाजपा को सीटें कम मिली या हार का सामना करना पड़ा है।
इसी क्रम में सीएम शिवराज ने शनिवार को भोपाल के उत्तर विधानसभा सीट का दौरा किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि " मैं आपसे एक निवेदन करता हूं, विधानसभा में पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर भोपाल में हारने मत देना। PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।"

बता दे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भोपाल की 7 सीटों में से भाजपा को 5 सीटों पर शानदार जीत हसूली जबकि दो सीटों पर कांग्रेस को जीतने में कामयाबी मिली। जिन दो सीटों पर भाजपा को हर का सामना करना पड़ा। उसमें उत्तर विधानसभा सीट भी शामिल है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के उम्मीदवार आलोक शर्मा को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। इसलिए सीएम शिवराज इस क्षेत्र को भाजपा के लिए मजबूत करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना के बाद अब 'लखपति बहना' अभियान चलेगा। मेरी बहनों की आमदनी एक साल में कम से कम एक लाख रुपये हो, यह मेरा संकल्प है और ये मैं करके रहूंगा। सीएम ने कहा कि मैं आपसे कहने आया हूं कि एक-एक वचन पूरा करेंगे, एक-एक वादा निभाएंगे। मेरी लाड़ली बहनों, कल 10 तारीख है।












Click it and Unblock the Notifications