दोहरे चरित्र वाले और मिस गाइडेड मिसाइल हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की दादागिरी नहीं चलेगी: CM शिवराज
अष्टमी, महानवमी और विजयादशमी त्यौहारों के बाद धनतेरस पर्व पर भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कोतमा, अनूपपुर, मण्डला, बैहर, बालाघाट, परसवाड़ा, वारासिवनी, कटंगी, सीहोरा, भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य विधानसभा समेत लगातार 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी और 300 से अधिक लाड़ली बहनों के साथ पुराने भोपाल के चौक बाजार पहुचकर धनतेरस की खरीददारी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बहनों ने धनतेरस पर फुलझड़ी चलाई, भजन गीत गाए और सराफा में खरीददारी की।

दोहरे चरित्र वाले और मिस गाइडेड मिसाइल हैं राहुल गांधी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये छीनने वाले लोग हैं, अभी लुभावने वादे करने आएंगे। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी तो दोहरे चरित्र वाले नेता है, तुमने कहा, किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन किसानों को तुमने डिफाल्टर बना दिया। दिल्ली में बैठकर उद्योगपतियों को गाली देते हैं और मध्यप्रदेश में उद्योगपति सेठ कमलनाथ को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फेस बना दिया। तुम नारी सम्मान की बात करते हो लेकिन तुम्हारे नेता रोज माता, बहन और बेटी का अपमान करते हैं। नीतीश कुमार अमर्यादित बयान देते हैं और तुम्हारे मुंह में ताला लगा रहता है। तुम भ्रष्टाचार की बात करते हो लेकिन भूपेश बघेल जैसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के गले में हाथ डालकर घूमते हो। तुम तो मिस गाइडेड मिसाइल हो राहुल गांधी, तुम कहते कुछ हो और करते कुछ हो।
रिश्तों की बारिकी को तुम क्या समझो मैडम प्रियंका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका-राहुल और कांग्रेस को लेकर कहा कि, मैं तो भैया और मामा हूँ अब कांग्रेस को मामा शब्द से भी बड़ी आपत्ति होने लगी है। बच्चें मुझे मामा कहते हैं तो प्रियंका और राहुल गांधी जलते हैं, इनको लगता है कि, बच्चें इन्हें क्यों मामा कहते हैं। कल प्रियंका जी कह रही थीं कि, मामा तो कंस भी थे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि, प्रियंका जी इन रिश्तों की बारीकी को तुम नहीं समझोगी। मैं जहां से गुजरता हूँ छोटे-छोटे बच्चे मुझे मामा.. मामा कहकर पुकारते हैं उनको पता ही नहीं है कि, मुख्यमंत्री क्या होता है उन्हें तो सिर्फ ये पता है कि यह दुबला-पतला आदमी हमारा मामा है, लेकिन यह रिश्ते राहुल, प्रियंका तुम्हारी समझ में नहीं आ सकते ये अंतरात्मा के रिश्ते हैं।
कांग्रेस के सत्ता में आने वाले द्वार पर ताला लगा दो
सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने सवा साल में ही सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। संबल योजना बंद कर दी। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे बंद कर दिए। हम बच्चों को अच्छे अंक लाने पर लैपटॉप देते थे इन्होंने वो भी बंद कर दिए। अंतिम संस्कार के 5 के पांच हजार रूपए बंद कर दिए। बेटियों की शादी तो करवा दी लेकिन उन्हें पैसे ही नहीं दिए। वैसे तो कांग्रेस आएगी नहीं लेकिन आई तो ये लाड़ली बहना योजना भी बंद कर देंगे फिर ना लाड़ली बचेगी ना ही बहना बचेगी। ये सभी जोयनाओं पर ताला लगा देंगे। इसलिए कांग्रेस के सत्ता में आने वाले द्वार पर ही ताला लगा दो।

कांग्रेस की गुंडागर्दी, दादागिरी नहीं चलेगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे पता चला है कि, कांग्रेस के उम्मीदवार जनता को धमका रहें हैं कि 'अगर हमें वोट नहीं दिया तो देख लेना'। मैं आज साफ कह रहा हूँ, अगर मेरी जनता की तरफ उंगली उठी और आँख उठाकर देखा तो याद रखना मामा का बुलडोजर तैयार है। गुण्डागर्दी, दादागिरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुण्डे और बदमाशों को तबाह करके रख दूँगा। उन्होंने कहा कि, मैं सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल लेकिन दुष्टों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूँ इसलिए मैंने कानून बनाया कि अगर मासूम बिटिया की तरफ कोई गलत नजर से देखेगा तो सीधा फाँसी के फंदे पर चढा दिया जायेगा।
भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ की खरीदारी
सीएम शिवराज ने आज प्रदेश वासियों को धनतेरस की बधाई व शुभकामनाएं दी। और रात्रि के समय भोपाल के चौक बाजार में 300 से ज्यादा लाड़ली बहनों के साथ सराफा बाजार से खरीदारी की और चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ भैया शिवराज ने 1100 दीपक जलाए और लाड़ली बहनों ने फूलझड़ी जलाकर दिवाली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान लाड़ली बहनों के साथ गीत-संगीत कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फूल मालाओं से व घर की छतों से आतीशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications