सुंदर सेवाश्रम में पली-बढ़ी 3 बेटियों का कन्यादान करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, 1998 में मिली थीं बेसहारा
भोपाल, 15 जुलाई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोद ली हुई बेटियों का आज कन्यादान करेंगे। ये तीनों बेटियां सुंदर सेवाश्रम में पली बढ़ी हैं। इन बेटियों की शादी में शामिल होने के कारण सीएम चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह विदिशा पहुंच गए हैं।
विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में तीनों बेटियां गुरुवार शाम को सात फेरे लेंगी। तीनों के दूल्हे सरकारी कर्मचारी हैं। बाढ़ वाले गणेश मंदिर इनकी आस्था का केन्द्र है इसलिए विवाह स्थल के लिए उसका चयन किया गया है।

मेहंदी की रस्म सम्पन्न
बता दें कि तीन बेटी प्रीति, राधा और सुमन सुंदर सेवाश्रम में पली-बढ़ी हैं। इन्हें सीएम चौहान ने गोद ले रखा था। बुधवार को माता पूजन व मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान सीएम की पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं।
कौन हैं ये गोद की बेटियां
मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वे वर्ष 1998 में विदिशा के सांसद थे। तब वे क्षेत्र के भ्रमण पर थे। उस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें इन दो ढाई साल की बेसहारा बच्चियों के बारे में बताया था। तब शिवराज सिंह इन लड़कियों को अपने सुंदर सेवाश्रम ले आए और बेटियों की तरह इनका लालन-पालन किया।

ये युवक बनेंगे दूल्हे
बता दें कि इन तीन लड़कियों में से प्रीति व सुमन सगी बहनें हैं। दोनों खजूरी गांव में लावारिस हालत में मिली थीं। वहीं, राधा को सीहोर की बुधनी तहसील के खोवा नामक गांव से बेसहारा हालत में लाया गया था। प्रीति की रोहन, राधा की सोनू और सुमन की शादी प्रशांत से होगी। रोहन और सोनू नगरपालिका कर्मचारी हैं। वहीं, प्रशांत निर्वाचन शाखा का कर्मचारी है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications