सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निभाई दोस्ती, बचपन के दोस्त लाल सिंह को दी ट्रायसाइकिल
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर संवेदनशील चेहरा सामने आया चीन शिवराज ने अपने बचपन के दोस्त को ट्राईसाईकिल भेंट की हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी इसी सादगी के लिए आम आदमी से लेकर खास लोग उनकी जमकर तारीफ हैं। अक्सर लोग बड़ा आदमी बनने के बाद अपने बचपन के दोस्त, नाते-रिश्तेदार को भूल जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बचपन के साथी लाल सिंह न केवल याद रखा, बल्कि उनकी मुसीबत में मदद भी की। सीएम शिवराज ने बताया कि कल निवास पर अपने बचपन के मित्र बुधनी के ग्राम खितबाई कब रहने वाले लाल सिंह चौहान को ट्रायसाइकिल भेंट की। CM शिवराज ने कहा कि ट्रायसाइकिल पर बैठते समय मित्र के चेहरे पर जो संतोष और सुख का भाव था, उसे देखकर हृदय प्रसन्नता से भर गया।

सीएम शिवराज ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने निवास पर परोसा भोजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की महानवमी के मौके पर छोटी-छोटी कन्याओं को अपने निवास पर भोजन परोसा। इस दौरान सीएम शिवराज बच्चों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। सीएम शिवराज और पत्नी साधना सिंह चौहान ने छोटी-छोटी कन्याओं को गिफ्ट भी दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के मित्र लाल सिंह चौहान को ट्राईसाईकिल भी भेंट की।
सीएम शिवराज के बचपन के मित्र लाल सिंह चौहान ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान में बचपन से ही नेतृत्व करने वाली क्षमता थी और उन्हें बचपन से ही लोगों की मदद करना पसंद है। हम लोग बचपन में साथ खेले हैं। लेकिन आज भी इतने बड़े आदमी होने के बाद सीएम शिवराज में कोई परिवर्तन नहीं आया है। उन्होंने मुझे ट्राईसाईकिल भेंट की। इसके लिए उनको धन्यवाद।
वर्तमान सरकार में भी बचपन के दोस्त है मंत्री
मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार में भी सीएम शिवराज के बचपन के दोस्त मंत्री है। नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह और सीएम शिवराज बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह मुख्यमंत्री और मैं मंत्री बनूंगा।












Click it and Unblock the Notifications