CM Shivraj Singh Chouhan ने श्योपुर में किया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन, सिंचाई परियोजना का लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज ने श्योपुर में आयोजित मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन एवं सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे।

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को श्योपुर जिले में दो सिंचाई परियोजना और मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आज श्योपुर जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। श्योपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के साथ ही ₹1013 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास आज हो रहा है। मध्यप्रदेश की धरती पर विकास की गंगा निरंतर बह रही है और श्योपुर इससे अछूता नहीं है।
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी देश के बाहर हों या प्रदेश के बाहर हों, लेकिन उनके ट्विटर की चिड़िया सदैव उड़ती रहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी देश के बाहर जाकर ही ज्यादा बात करते हैं। कौन कहां है और क्या कर रहा है? यह कांग्रेस खुद सोचे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार के वचन पत्र को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आपने वचन पत्र में वादा किया था कि गंभीर रूप से बीमार बहनें, जो काम करने की क्षमता खो चुकी हैं, उनके जीवनभर के भरण पोषण के लिए योजना बनाएंगे। आपने वादा करके वोट भी ले लिया, लेकिन वादा पूरा क्यों नहीं किया?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनभागीदारी से हम क्रांति ला सकते हैं, ऐसा ही एक उदाहरण नर्मदापुरम के गुजरखेड़ी गांव ने प्रस्तुत किया है। गांव के नौजवानों ने आर्थिक रूप से कमजोर बहन दीपा की धूमधाम से शादी कराई जिसमें स्थानीय प्रशासन व समाजसेवियों ने भी खुले दिल से मदद की। यह उदाहरण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है। इस दौरान सीएम शिवराज ने सभी को रंगपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश आनंद के रंगों में रंगेगा। इंदौर का 'गेर' तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आप सभी को उत्साह, उल्लास, आनंद के पर्व रंगपंचमी की बहुत-बहुत बधाइयां।












Click it and Unblock the Notifications