कन्या विवाह योजना की बारात में खुली जीप में सवार होकर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गुरुवार को सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना का दोबारा शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सामूहिक बारात में डांस भी किया और खुली जीप में सवार होकर बारात की अगवानी भी की।

भोपाल, 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) ने गुरूवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का पुनः शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी बहनों और भाइयों से मैं कहना चाहता हूं कि बेटी को बोझ मत समझना। बेटियों का मामा प्रदेश का मुख्यमंत्री है। बेटियों की सारी व्यवस्थाएं उनका यह मामा करेगा। चिंता मत करना, 'माता-पिता करें धूमधाम से तैयारी, बेटी की शादी मामा की जिम्मेदारी'।
सीएम ने कहा कि बेटियां हमारी भांजियां हैं। इनकी जिंदगी कैसे बेहतर और सुखी हो, हम इस कोशिश में लगे हुए हैं। विवाह के बाद भी जरूरत पड़ी तो उनकी चिंता करूंगा। जिनके साथ वह विवाह के बंधन में बंध रही हैं, उनके साथ उनका जीवन सुखी हो, इस बात की मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं।
सीएम ने कहा- आज नसरूल्लागंज की धरती से पूरे प्रदेश में बेटियों की शादी पुन: प्रारंभ हो रही है। मेरी बेटियों तुम्हारा यह मामा तुम्हारी हर संभव चिंता करने का प्रयास करेगा।
इस विवाह सम्मेलन में 457 बेटियों की शादी हो रही है। 40 बेटियों का निकाह भी हो रहा है। कुल 55 हजार रुपए एक विवाह जोड़े पर खर्च किए जाएंगे। एलईडी टीवी, बर्तन, वस्त्र, पलंग, गद्दे, सीलिंग फैन, जेवर आदि सहित 11 हजार रुपए का चेक भी दे रहे।

सीएम ने गाया बाबुल की दुआएं

सीएम ने गाया बाबुल की दुआएं

सीएम ने गाया बाबुल की दुआएं

सीएम शिवराज ने गाने की कुछ लाइन गाते हुए कहा कि बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले मैके की कभी ना याद आए, ससुराल में इतना प्यार मिले। आज यही शुभकामनाएं हैं। भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा सुखी रहें। हमेशा प्रसन्न रहें। दोनों कुल का नाम ऊंचा करें।
दिव्यांग दूल्हा को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात
सीएम शिवराज ने एक दिव्यांग दूल्हे को देखर कहा कि एक दूल्हा बेटा दिव्यांग है, वह देख नहीं सकता, ऐसे विवाहित जोड़े की अलग सूची बनाएंगे, मैं उनकी शादी के बाद भी नियमित देखरेख करूंगा, उनका आगे भी ध्यान रखूंगा

सामूहिक बारात की अगवानी

सामूहिक बारात की अगवानी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ सामूहिक बारात की अगवानी की। योजना के पहले आयोजन में 465 दुल्हे राजाओं की एक साथ बारात निकली। बारात की अगवानी के समय मुख्यमंत्री चौहान के साथ सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री Dr Prabhuram Choudhary और सांसद Ramakant Bhargava भी चल रहे थे। नसरूल्लागंज के मंडी प्रांगण से शादी समारोह स्थल की दूरी एक किलोमीटर है। बारात वाले रास्ते को अति सुन्दर सजाया गया था, जो देखने लायक था। बारात के रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गए थे। नसरूल्लागंज में महिलाओं, बच्चों और बड़े जन-समुदाय द्वारा उत्साहपूर्वक पुष्प-वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारात में खुली जीप में फूलों की वर्षा कर जनता का अभिवादन किया।

नरसिंहगढ़ का प्रसिद्ध बैंड

नरसिंहगढ़ का प्रसिद्ध बैंड

बारात में नरसिंहगढ़ का प्रसिद्ध बैंड शामिल किया गया था। बैंड की आवाज सुनकर घोड़े भी नाच रहे थे। बारात का यह दृश्य बहुत अद्भुत और अविस्मरणीय लग रहा था। बारात के स्वागत के लिए भव्य आतिशबाजी हो रही थी। बारात में दुल्हे राजाओं के रिश्तेदारों और नसरूल्लागंजका बड़ा जन-समुदाय भी शामिल हुआ था, जो नृत्य करते हुए बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा सभी दुल्हों को सरल क्रमांक दिये गये थे, जो दुल्हन की वेदी पर भी अंकित किये गये थे। इससे बारात आगमन पर दूल्हों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

Recommended Video

    Madhya Pradesh के CM Shivraj Singh Chouhan मंच से लगे गाने भजन, आप भी सुनिए | वनइंडिया हिंदी
    योजना में 38 हजार रूपये का गृहस्थी का सामान

    योजना में 38 हजार रूपये का गृहस्थी का सामान

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीहोर के नसरूल्लागंज से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पुन: प्रारंभ की गई। योजना में कन्या को 55 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 38 हजार रूपये का गृहस्थी का सामान, 11 हजार रूपये का चैक और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 6 हजार रूपये की राशि शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+