CM शिवराज सिंह चौहान ने की विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा, भोपाल में हुई महापंचायत

भोपाल में सीएम हाउस पर विश्वकर्मा महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें CM शिवराज सिंह चौहान ने विश्वकर्मा समाज के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

CM शिवराज ने भोपाल में की विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में अपने निवास पर विश्वकर्मा महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें वन मंत्री कुंवर विजय सिंह सहित विश्वकर्मा समाज के कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। इनके अलावा संत भगवान शरण बापू, डॉ. तरण मुरारी बापू, लक्ष्मण प्रसाद शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्प-वर्षा कर विश्वकर्मा समाज के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के पास दीप जलाकर महापंचायत का शुभारंभ किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा सभी लोगों पर है। वे हमारी सृष्टि के सर्वोच्च वास्तुकार हैं। ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा का दुनिया के सबसे बड़े कारीगर के रूप में उल्लेख किया गया है। समुद्र मंथन से भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ। सभी मशीनरी एवं अन्य वस्तुओं का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया है। वे निर्माण के देवता हैं। साथ ही समाज के लोग अत्यंत मेहनती, परिश्रमी और ईमानदार हैं। राज्य सरकार समाज के उत्थान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ विश्वकर्मा समाज की बहनों को भी मिलेगा।

विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा

सीएम शिवराज ने महापंचायत में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसमें चार सदस्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण और व्यवसाय के लिए ऋण की व्यवस्था करेंगे। भगवान विश्वकर्मा की जायंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाएं भी बनाई जाएंगी।

संत तरूण मुरारी बापू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के विकास और सेवा में निरंतर लगे हुए हैं। विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रीमहाकाल लोक बना कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभूतपूर्व कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहृदय व्यक्तित्व के धनी हैं, जो दिन-रात प्रदेश की जनता की चिंता कर रहे हैं। सीएम का विश्वकर्मा समाज द्वारा बड़ी पुष्प-माला से स्वागत किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमरानायण विश्वकर्मा ने समाज की प्रमुख मांगें रखी, जिसमें विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन की मांग भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+