Bhopal News: 'देवी स्वरूपा कन्या भोज और शिव-साधना', पांव पखारकर सीएम मामा ने हाथों से खिलाया निवाला
cm shivraj singh chouhan: शारदेय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी पर कन्या पूजन और भोज की परंपरा हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दिन आदिशक्ति की आराधना में लीन नजर आए। दिन की शुरुआत उन्होंने नित्य पूजन-पाठ के साथ कन्या पूजन के साथ की।
नवरात्रि में शिवराज का परिवार नवमी को कन्या भोज आयोजित करता हैं। इस बार भी बड़ी श्रद्धा के साथ उन्होंने सीएम हाउस छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित किया। कन्या पूजन-भोज के लिए पहुंची कन्याओं के सीएम ने पैर भी पखारे।

फिर उनका विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए कन्याओं के पैरों पर सिर रखकर आशीर्वाद भी मांगा। सीएम की पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को आत्मीयता से भोजन परोसा। कार्यक्रम में लगभग 350 से भी ज्यादा कन्याएं मौजूद रहीं। शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं को हाथों से भोजन खिलाया। राजधानी भोपाल की छह विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के साथ कन्या पूजन के आयोजन का वृहद स्वरूप दिखाई दिया।
सीएम शिवराज ने कहा कि, इस कार्यक्रम के माध्यम से मैं यह संदेश देना चाहता हूं, कि, माँ-बहन और बेटी के आगे बढ़े बिना देश-प्रदेश प्रगति नहीं कर सकता। भाजपा सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, स्थानीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन, संपत्ति खरीदें तो स्टांप शुल्क कम लगना, पुलिस में बेटियों की भर्तियां ऐसे कई प्रयास किए हैं। बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि, बहुत तकलीफ होती है जब दुराचार जैसी घटनाएं होती हैं। जो हमारी आत्मा को हिला देती है।बेटियों के प्रति समाज का यह कैसा दृष्टिकोण है। समाज को आत्म अवलोकन की जरूरत है। सरकार अपना काम करेगी लेकिन समाज को भी अपना काम करना पड़ेगा। संसद और विधानसभा में बहनों को 33% आरक्षण देने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में भोपाल शहर के छह भाजपा प्रत्याशी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications