Bhopal: CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार समागम में की बड़ी घोषणाएं, बोले- बीमा प्रीमियम की राशि सरकार करेगी वहन

CM Shivraj News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार समागम में पत्रकारों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि मालवीय नगर, भोपाल में नवीन पत्रकार भवन बनाया जाएगा और उसे स्टेट मीडिया सेंटर का दर्जा भी देंगे। पत्रकार भवन में सभागार, बैठने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कैंटीन समेत अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम हाउस पर पत्रकार समागम का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर के पत्रकार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी भोपाल पहुंचे। बता दे मध्य प्रदेश में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में सरकार पत्रकारों को खुश करने में लगी हुई है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

CM Shivraj Singh Chauhan made big announcements for journalists in press conference

सीएम शिवराज ने कहा कि बीमा कंपनी ने इस बार प्रीमियम में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई प्रीमियम राशि राज्य सरकार वहन करेगी। 65 साल से अधिक के उम्र के सीनियर पत्रकारों और उनके जीवन साथी की संपूर्ण प्रीमियम राशि सरकार भरेगी। बीमा प्रीमियम की तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर रहे हैं। पत्रकारों को स्वयं और उनके आश्रितों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान (सामान्य) ₹20 हजार से बढ़ाकर ₹40 हजार और गंभीर बीमारियों के लिए ₹50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा।

Recommended Video

    CM शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार समागम में की बड़ी घोषणाएं,बोले-बीमा प्रीमियम की राशि सरकार करेगी वहन

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रति माह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर रहे हैं। सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को एक मुश्त ₹800000 की राशि दी जाएगी। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान के अंतर्गत अधिकतम ऋण राशि सीमा ₹25 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख की गई। पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए बैंक से ऋण लेने पर उसके ब्याज पर भी 5% ब्याज अनुदान 5 साल के लिए सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलोनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकार साथियों को भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से डिजिटल तकनीकी का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था जनसंपर्क विभाग द्वारा की जाएगी।

    इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बने इसके लिए हम तत्काल एक कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें सीनियर पत्रकार भी होंगे, यह कमेटी जो सुझाव देगी उसके आधार पर यह कानून बनाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+