फुटपाथ पर बैठे मोची को CM शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाया, 25 हजार की मदद का चेक भिजवाया
सीहोर, 7 अप्रैल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में नसरूल्लागंज शहर का गौरव दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शानदार अदांज देखने को मिला है। सीएम ने फुटपाथ पर बैठकर जूते ठीक करने वाले मोची को न केवल गले लगाया, बल्कि आर्थिक सहायता भी भिजवाई।

हुआ यूं कि नसरूल्लागंज शहर का गौरव दिवस मनाने जाते समय रास्ते में फुटपाथ पर बैठे मोची अरुण बढोले को देख सीएम ने अपना काफिला रुकवाया। फिर मोची को दुख दर्द जानने के लिए सीएम गाड़ी से उतरकर उसके पास चले गए।
हाल जान जानने के बाद मोची अरुण बढोले इस मुलाकात को भूल से गए और अपने काम काज में जुट गए। कुछ दिन बाद अरुण के पास नगर परिषद से बुलाया आया और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने उसे आर्थिक सहायता राशि भेजी है।
इस सूचना से अरुण पहले घबरा गए और वहां जाने से मना कर दिया। लेकिन, उसके बाद नगर परिषद ने उन्हें सम्मान से दोबारा बुलाया और 25 हजार रुपये का चेक दिया। आर्थिक तंगी के दौर में 25 हजार की मदद देख अरुण की आंखें भर आई।












Click it and Unblock the Notifications