जन-जन से संपर्क को निकले CM शिवराज, भोपाल से श्री गणेश, बोले- कमलनाथ की चक्की ने जनता को पीसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति एमपी का सीएम रहा है, उसे ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता है। कहते हैं कि उनकी चक्की ऐसी पीसती है, इसलिए जनता को भी ऐसी चक्की में पीसा और इसलिए ही तो सवा साल में बाहर हो गए। अधिकारी और कर्मचारी भी इंसान है, क्या उनकी कोई इज्जत नहीं है?

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। राजधानी के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में महा संपर्क अभियान के पहले दिन लोगों से घर-घर संपर्क करने के दौरान सीएम शिवराज ने यह बातें कहीं, जब मीडिया ने उनसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को धमकाने के बयान को लेकर सवाल किए। तो मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस गीता प्रेस का विरोध कर रही है। हम लोगों ने गीता प्रेस की पुस्तकें पढ़ कर ही धर्म और अध्यात्म की बातें जानी है और उसका सम्मान करते हैं।

CM Shivraj Singh came out to contact with the people, said - Kamal Nath mill grinded the public

सीएम शिवराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने दिया जाएगा। दादागिरी, गुंडागर्दी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुंडे बदमाशों और गड़बड़ करने वालों के साथ है। इसलिए जब ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होती है तो कांग्रेस उसका विरोध करती करती है। सीएम शिवराज ने लालघाटी में घर-घर संपर्क अभियान किया इस दौरान जैन मंदिर में पूजा भी की।

भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कर रही काम: सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैन मंदिर में दर्शन कर हजारों नागरिकों की उपस्थिति में जैन नगर लालघाटी से घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के नागरिकों से भेंटकर केन्द्र की भाजपा सरकार की 9 साल की जनहितैषी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी का प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ है। जिसके तहत घर-घर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जाएगा, मैं जनसंपर्क करने के लिए निकला हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल हैं। 9 साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे हैं। हमें जनता की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है। ये 9 साल निश्चित रूप से लोगों का भाग्य बदलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सवा साल जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं उन्हें घटिया भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वे अधिकारी-कर्मचारियों को डरा रहे हैं। अधिकारी कर्मचारी भी इंसान है, क्या उनको बेइज्जत किया जाएगा। उन्हें डराने धमकाने की भाषा बोली जाएगी। प्रदेश सब देख रहा है। प्रदेश की जनता इसे सहन नहीं करेगी।

वहीं भोपाल में धर्मांतरण की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि गड़बड़ कोई भी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र, गुंडागर्दी और दादागिरी नहीं चलने देंगे, ऐसी गुंडागर्दी प्रदेश में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस द्वारा गीता प्रेस को मिले सम्मान को लेकर किए जा रहे विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस को मिल रहे सम्मान का विरोध करने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मैंने भी धार्मिक साहित्य का अध्ययन गीता प्रेस से प्रकाशित पुस्तकों को पढ़कर ही किया है। गीता प्रेस से प्रकाशित गीता और अन्य धार्मिक पुस्तकों ने देश में अध्यात्म को बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+