shivraj singh chauhan : हथिनी लक्ष्मी को देखकर खुश हुए CM शिवराज और साधना सिंह चौहान, हाथों से खिलाए फल
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सोमवार को हनी लक्ष्मी को अपने हाथों से सेब, केले और तरबूज के खिलाए। पत्नी लक्ष्मी ने खुशी-खुशी सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के हाथों से फल खाए। शिवराज ने बताया कि
केरल में अंबा के आश्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सोमवार को हनी लक्ष्मी को अपने हाथों से सेब, केले और तरबूज के खिलाए। पत्नी लक्ष्मी ने खुशी-खुशी सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के हाथों से फल खाए। शिवराज ने बताया कि माता अमृतानंदमयी मठ का दिव्य व अलौकिक वातावरण हृदय को अद्वितीय ऊर्जा से समृद्ध करने वाला है। आज सुबह अम्मा (Amma) जी के मठ में हथिनी लक्ष्मी को अपने हाथ से अन्न और फल ग्रहण कराकर अद्भुत आनंद प्राप्त किया।
Recommended Video

पत्नी साधना सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान दक्षिण में भारत के दौरे पर है। रविवार को सीएम ने हैदराबाद (भाग्यनगर) में कमलेश डी पटेल (Kamlesh D Patel) से मुलाकात करने के बाद कान्हा शांति वनम (Kanha Shanti Vanam) के दर्शन किए। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूज्य दाजी मध्यप्रदेश में भी पर्यावरण, योग व ध्यान के लिए कई गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। दाजी को प्रणाम करता हूं। मनुष्य चाहता है सुख, सुख के लिए चाहिए शांति और शांति के लिए मनन तथा मनन के लिए एकाग्रता और एकाग्रता के लिए चाहिए ध्यान। ध्यान के इस सहज मार्ग को एक साधारण व्यक्ति भी हार्टफुलनेस के माध्यम से प्राप्त कर सकता है।

इसके अलावा सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केरल स्थित माता अमृता आनंदमयी मठ पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि अम्मा (Amma) सच में ममता की मूरत हैं प्रेम ही ईश्वर है इस वाक्य को उन्होंने जीवन में उतारा है। प्रेम, करूणा, दया व ममता की मूर्ति मां ने दुनिया की सेवा का नया इतिहास रचा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सहायता नहीं, अपितु चिकित्सालय, स्कूल, प्रशिक्षक बहनें अपने पैरों पर खड़ी हों। इसलिए SHG को सहायता के प्रकल्प, योग, आयुर्वेद पर अम्मा जी ने अद्भुत कार्य किया है। यह सब देखकर मैं सुखद आश्चर्य से भर गया हूं।
सीएम ने कहा कि केवल सहायता नहीं, अपितु चिकित्सालय, स्कूल, प्रशिक्षक बहनें अपने पैरों पर खड़ी हों। इसलिए SHG को सहायता के प्रकल्प, योग, आयुर्वेद पर अम्मा जी ने अद्भुत कार्य किया है। यह सब देखकर मैं सुखद आश्चर्य से भर गया हूं। पूज्य अम्मा अमृता आनंदमयी जी की कृपा से हम मध्यप्रदेश में ये कार्य प्रारंभ करेंगे। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में अलीराजपुर, बुरहानपुर में अम्मा जी के प्रकल्प चल रहे हैं, उनके साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, ध्यान और स्वसहायता समूहों को स्वावलंबी बनाने जैसे कई प्रकल्पों पर मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में कार्य करने की चर्चा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications