आशा-उषा कार्यकर्ताओं के लिए CM शिवराज ने लगाई सौगातों की झड़ी, मानदेय बढ़ाकर किया ₹6000

Asha-Usha News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को आशा उषा कार्यकर्ताओं की महापंचायत में सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आशा उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब ₹2000 की जगह बढ़ाकर ₹6000 किया जाएगा।

शनिवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित आशा उषा कार्यकर्ताओं की महापंचायत में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आशा उषा कार्यकर्ताओं को ₹5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही ₹6000 के मानदेय में हर साल ₹1000 की बढ़ोतरी की जाएगी। ताकि बहनों को कोई दिक्कत ना हो।

CM Shivraj showered gifts for Asha-Usha workers, increased the honorarium to ₹ 6000
  • आशा, उषा बहनों को सीएम शिवराज ने दी कई सौगातें
  • आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।
  • आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी।
  • आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।
  • हर आशा, उषा बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा।
  • आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा
  • आशा बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 करने के निर्देश देता हूं। हर साल इसमें ₹1000 की वृद्धि भी की जाएगी
  • आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख की राशि दी जाएगी
  • आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹5 लाख का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर मिलेगा अवकाश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानवता के नाते अब ऐसी व्यवस्था बनाएंगे की आशा उषा कार्यकर्ताओं को आकस्मिक अवकाश की सुविधा हो। सीएम ने कहा कि आकस्मिक अवकाश जल्दी सुनिश्चित हो जाएगा इसके अलावा सभी आशा उषा बहनों को लाडली बहना योजना में भी शामिल किया जाएगा। वही बहनों को ₹5 लाख का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। जिससे उनको बीमारी और परिवार के सुख दुख में दिक्कत ना हो वही आशा बहनें और पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की जाएगी। ताकि वह स्वस्थ रहकर और बेहतर काम कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+