सीएम शिवराज ने कहा- फिर से शुरू होगी कन्या विवाह योजना, मिलेंगे इतने रुपये
मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर से कन्या विवाह योजना प्रारंभ करने जा रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी हैं।
भोपाल, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से से बातचीत करते हुए बताया कि 21 अप्रैल से हम फिर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ कर रहे हैं।इस दिन पहला कार्यक्रम सीहोर के नसरूल्लागंज से प्रारंभ होगा।इस कार्यक्रम में मैं स्वयं उपस्थित रहूंगा। विवाह में 38 हजार रु की सामग्री, 11 हजार का चेक और 6 हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किये जायेंगे।

तीर्थ दर्शन योजना की भी दी जानकारी
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज ने तीर्थ दर्शन योजना को लेकर भी मीडिया को जानकारी दी उन्होंने बताया कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा की ट्रेन रवाना होगी। तीर्थ दर्शन की पहली ट्रेन काशी जा रही है, जहां भगवान विश्वनाथ जी, संत रविदास जी और कबीरदास जी की जन्मस्थली के भी दर्शन होंगे।
खरगोन हिंसा में पीड़ित परिवारों को भी हर संभव मदद का दिया आश्वासन
सीएम ने कहा- अब खरगोन में पूर्णत: शांति है। हमने फैसला किया है कि दंगाइयों द्वारा जिनके घर में तोड़फोड़ की गई और संपत्तियों को आग लगाई गई, उनमें पूर्ण क्षतिग्रस्त 10 मकान हैं उन्हें फिर से बनवाया जाएगा। आंशिक क्षतिग्रस्त मकान 70 हैं उनकी भी मरम्मत कर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा।
दंगों में घायल व्यक्तियों के उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। ऐसे घायल लोगों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। इसके साथ ही जिनकी आजीविका का साधन खत्म हो गया है, उनकी आजीविका फिर शुरू की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों की संख्या 16 है।
सीएम ने कहा- दंगे, फसाद में नागरिकों के हुए नुकसान की पूरी तरह भरपाई करेंगे। अभी राज्य शासन यह व्यवस्था करेगा। बाद में दंगाइयों से भी क्षतिपूर्ति करवाई जाएगी। किसी परिवार में बेटी का विवाह होना था, जो वर्तमान परिस्थितयों में नहीं हो सका, उसके लिए भी आवश्यक सहायता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications