Bhopal News: CM शिवराज ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश को 53 हजार करोड़ रुपए की सौगातें देकर बनाया इतिहास
Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय समझ में प्रदेशभर में 53 हजार करोड़ रुपए की 13 हजार से अधिक परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की गुफा मंदिर पर गुफा लोग का निर्माण कराया जाएगा। पुराने भोपाल के लिए शीश महल पर पार्किंग बनाने की घोषणा भी उन्होंने की।
सीएम शिवराज ने आज भोपाल के गुफा मंदिर परिसर में 35 करोड रुपए की लागत से बनने जा रहे हैं मानस भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने दौरान कहा कि हिंदुत्व केवल अपना कल्याण नहीं विश्व कल्याण करता है। संतों की सेवा करना सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि सनातन ही दुनिया को बचाने का काम करेगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवींद्र भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन परियोजनाओं का चरणबद्ध लोकार्पण और भूमि पूजन किया। सीएम शिवराज ने सबसे पहले 18 जिलों में 18, 336 करोड़ 61 लाख रुपए की 33 सिंचाई परियोजनाओं, 24 जिलों में 16,193 करोड़ 28 लाख रुपए की जल प्रदाय योजनाओं 4657 करोड़ ₹3लाख की लागत से 15 जिलों की सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

इस दौरान सभी मंत्री जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से राज्य स्तरीय समारोह से जुड़े रहे। उन्होंने वहां इन परियोजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की विकास में भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम शिवराज ने 2491 करोड़ 37 लाख की लागत से अमृत दो, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी स्वच्छ भारत मिशन शहरी और स्मार्ट सिटी मिशन की विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
MP में 6 अक्टूबर को कुल 53,438 करोड़ के 14,871 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
सीएम ने बताया कि आज का दिन मध्यप्रदेश के विकास के लिए इतिहास में दर्ज किया जाएगा। आज कुल 53,438 करोड़ के 14,871 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्य संपन्न हुआ है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। हमें सदैव उनका मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का सहयोग मिला है। मंत्रीपरिषद और अधिकारी मित्रों की टीम को भी बधाई देता हूं, क्योंकि टीम मध्यप्रदेश ने ही मिलकर ये सभी कार्य संपन्न किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications