CM शिवराज ने बैरसिया में औद्योगिक पार्क सहित विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास और भूमिपूजन

भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में शिवराज ने बैरसिया में औद्योगिक पार्क सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया।

CM शिवराज ने बैरसिया में औद्योगिक पार्क का किया शिलान्यास

मध्य प्रदेश को औद्योगिक राज्य बनाने और युवाओं को बेहतर रोजगार देने के लिए लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बैरसिया में औद्योगिक पार्क सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सीएम शिवराज ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मैंने बचपन में बेटियों के साथ अन्याय होते देखा, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाडली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनाई।

गरीब बहनों को एक हजार रुपए यानी साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे

गरीब बहनों को एक हजार रुपए यानी साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर आज 43 लाख से अधिक बेटियां हैं। मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं, अपने भांजे-भांजियों का मामा, बहनों का भाई और बुजुर्गों का बेटा पहले हूं। आप सब मेरा विशाल परिवार हैं। इसलिए अपने परिवार की जिंदगी बदलने के लिए अनेकों योजनाएं हमने बनाईं हैं। बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने लाडली बहना योजना बनाई। इसमें प्रतिमाह गरीब बहनों को एक हजार रुपए यानी साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार और समाज सशक्त होगा। बेटियों की जिंदगी बदलने के लिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित अनेकों योजनाएं बनाईं। कांग्रेस ने सरकार में आते ही अनेकों योजनाओं को बंद कर दिया। कमलनाथ ने कहा था कि बेटियों के विवाह पर ₹51 हजार देंगे। बेटियों की शादी हो गई, डोली उठ गई। बेटी विदा होकर ससुराल पहुंच गई, भांजे-भंजियां भी आ गए लेकिन 15 महीनों में कमलनाथ जी का ₹1 भी नहीं आया।

आज बहनें यूनिफॉर्म सिल रहीं: CM

आज बहनें यूनिफॉर्म सिल रहीं: CM

मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब रहने की जमीन के बिना नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना में भूखण्ड प्रदान कर रहने की जमीन का मालिक बनाएंगे। महिलाएं परिवार की धुरी हैं। उन्हें समृद्ध बनाने के लिए हमने आजीविका मिशन बनाया, गांव-गांव स्व सहायता समूह बनाए और बहनों की आमदनी बढ़ाने के प्रयास किए। मेरा प्रयास है कि हमारी स्व सहायता समूह की बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह हो। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हमारी बहनें सशक्त बन रही हैं और प्रदेश की प्रगति में भी योगदान दे रही हैं। बहनों की आमदनी बढ़े इसके लिए उन्हें अलग-अलग तरीके के कई काम प्रारंभ करवाए। आज बहनें यूनिफॉर्म सिल रहीं हैं।

भोपाल जिले में 4 हजार 181 से अधिक स्व सहायता समूह: CM

भोपाल जिले में 4 हजार 181 से अधिक स्व सहायता समूह: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि महिलाएं आज अलग-अलग जगह पूरक पोषण आहार बनाने के काम में लगी हैं। वे दीदी कैफे चला रहीं हैं। भोपाल जिले में 4 हजार 181 से अधिक स्व सहायता समूहों से 46 हजार से अधिक बहनें जुड़ी हैं। अब तक इन बहनों को ₹101.68 करोड़ का 2% ब्याज दर पर बैंक लोन उपलब्ध कराया गया है। भोपाल जिले में 4 हजार 181 से अधिक स्व सहायता समूहों से 46 हजार से अधिक बहनें जुड़ी हैं। अब तक इन बहनों को ₹101.68 करोड़ का 2% ब्याज दर पर बैंक लोन उपलब्ध कराया गया है। कांग्रेस कभी विकास नहीं करती। कांग्रेस वल्लभ भवन में बैठकर प्रदेश को लूटती थी। जब कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों को 16-17% ब्याज दर पर लोन मिलता था, हमने जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया।

विकास यात्रा में अब तक 16,318 लोकार्पण, 12,526 शिलान्यास

विकास यात्रा में अब तक 16,318 लोकार्पण, 12,526 शिलान्यास

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में विकास यात्रा जारी है। अब तक 16,318 लोकार्पण, 12,526 शिलान्यास हुए हैं और सैकड़ों करोड़ की राशि से विकास कार्य जारी हैं। विकास यात्रा के दौरान प्रशंसनीय नवाचार हो रहे हैं, जैसे देवास में कुपोषित बच्चों को समाज के सहयोग से खुशहाली की टोकरी दी जा रही है।

Recommended Video

    'लगता है कि दिग्विजय सिंह की मति भ्रष्ट हो गई है', पुलवामा हमले पर ट्वीट को लेकर भड़के सीएम शिवराज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+