MP निकाय चुनाव: आज दिग्गज संभालेंगे मोर्चा, जानें केजरीवाल-सिंधिया तोमर, ओवैसी कहां करेंगे प्रचार
मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग का समय नजदीक आ चुका है ऐसे में अब सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
भोपाल,2 जुलाई। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज सभी बड़े दलों के नेता प्रदेश का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री से लेकर दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री आज प्रदेश में चुनाव प्रचार में ताल ठोकेंगे। सीएम शिवराज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अलग-अलग जिलों में प्रचार करेंगे। इसके अलावा प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी बड़े नेताओं के साथ प्रचार प्रसार करेगी। बता दे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंगरौली में प्रचार करेंगे।
Recommended Video

मुख्यमंत्री केजरीवाल सिंगरौली में करेंगे प्रचार
दिल्ली में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद और पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने के लिए नगरी निकाय चुनाव में पूरा दम लगा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आप पार्टी की महापौर प्रत्याशी के लिए सिंगरौली में रोड शो करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। वहीं इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज सभा सांसद संजय सिंह भी आज एमपी का दौरा करेंगे।

चंबल में सिंधिया और तोमर करेंगे प्रचार प्रसार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज चंबल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनावी प्रचार करेंगे। बता दे सिंधिया दो दिवसीय गवालियर दौरे पर पहुंच रहे हैं यहां पर आज डबरा और भीतरवार नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके अलावा सिंधिया कल ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के समर्थन में सभा और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जबकि नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में प्रचार प्रसार करेंगे।

भोपाल में सीएम शिवराज संभालेंगे मोर्चा
सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। राजधानी में आज मुख्यमंत्री महापौर पद की प्रत्याशी मालजी राय के लिए प्रचार करेंगे। इसके लिए वे गोविंदपुरा विधानसभा में आज रोड शो करने वाले हैं। इसके अलावा सीएम आज हुजूर विधानसभा में रोड शो कर जनता को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के लिए पूर्व CM कमलनाथ करेंगे प्रचार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में फिलहाल कांग्रेस अपने स्थानीय नेताओं के भरोसे ही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ लगातार पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रचार कर रहे हैं वह इसके अलावा पार्टी के स्थानीय नेता भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं आखिरी वक्त में कांग्रेसी पूरा जोर लगा रही है।
वहीं इस बार मध्य प्रदेश में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी अपनी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ओवैसी आज AIMIM के खंडवा महापौर प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा करेंगे। बता दे खंडवा नगर निगम में AIMIM के महापौर प्रत्याशी सहित 11 में प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications