CM शिवराज ने मांडू के जहाज महल का किया निरीक्षण, स्व सहायता समूह की महिलाओं से की मुलाकात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में प्रवास के दौरान मांडू के जहाज महल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएम ने मांडू में रविवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात भी की।
धार, 9 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में प्रवास के दौरान मांडू के जहाज महल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएम ने मांडू में रविवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात भी की। महिलाओं द्वारा की जा रही बाग प्रिंट से जुड़ी गतिविधियों को पास से देखा और उसे समझने की कोशिश भी की। महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री को कपड़े पर प्रिंट करने की बारीकियां बताई। बता दे सीएम धार में आयोजित हुए बीजेपी के विशेष शिविर के समापन से पहले यहां पहुंचे हैं। शनिवार को मांडू पहुंचने के बाद से ही सीएम लगातार मांडू के पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठा रहे हैं और निरीक्षण भी कर रहे हैं।

सीएम ने बाग प्रिंट से जुड़ी गतिविधियों को जाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मांडू में सोसाइटी समूह की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही बाग प्रिंट से जुड़ी गतिविधियों को जाना। सीएम ने कहा कि ब्लॉक प्रिंटिंग की यह अद्भुत कला प्रकृति के बहुत नजदीक है। प्राकृतिक रंगों और हाथ की कारीगरी के जादू से मनमोहक कलाकृति कैसे उकेरनी है यह आज स्वयं प्रयोग करके सीखने को मिला है। स्व-सहायता समूह की मेरी बहनों को और बाघ प्रिंट से जुड़े सभी कलाकारों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं

मांडू के जहाज महल का किया निरीक्षण
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने सुबह धार जिले के ऐतिहासिक स्थल मांडव में जहाज महल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को महल के संरक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और क्या अच्छा किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि मांडव का जहाज महल दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत है। इस दौरान कलेक्टर डॉ पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों की हालत देखकर सीएम हुए नाराज
मांडू के ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने वाली सड़कों की हालत देखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों पर जमकर नाराज हुए उन्होंने अधिकारियों को से लेकर काम करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि मांडू में हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं, ऐसे में सड़कों की स्थिति और बेहतर होनी चाहिए।

मांडू में भाजपा का तीन दिवसीय शिविर
बता दे मांडू में भाजपा का तीन दिवसीय शिविर आयोजित हुआ है। इसे विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है। एमपी के कई नेता और मंत्री विधायक इसमें शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में आदिवासी वर्ग और मालवा अंचल के वोटरों को वापस भाजपा से जुड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई। आज शिविर का समापन होना है इसलिए सीएम शिवराज मांडू मेंं अंतिम दिन शिविर में शामिल होने पहुंचे है।

जहाज महल मांडू का ऐतिहासिक स्थल
बता दे जहाज महल मांडू का ऐतिहासिक स्थल है। ये कापुर तलाब और पुलिस तलाब के बीच स्थित है। इस महल को खिलजी राजवंश के जियाउद्दीन खिलजी द्वारा बनवाया गया था। इस मेल में कई फव्वारे और कैनल है, जिन से पानी बहता है। सेल्फी लेने के लिए यह पर्यटक को काफी आकर्षित करता है। सीएम शिवराज भी इसी जमकर तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications