MP की पहली सोलर सिटी का CM शिवराज ने किया लोकार्पण, रायसेन में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की

solar city Sanchi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की पहली सोलर सिटी में सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। सोलर सिटी में 18 करोड़ 75 लख रुपए की लागत से 3 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। इस दौरान सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रायसेन में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

सांची के ग्राम आमखेड़ा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेलीपैड पर स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांची स्तूप पर बनाए गए व्यू प्वाइंट से नागौरी की पहाड़ी स्थित सोलर सिटी प्लांट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने दूरबीन के जरिए पहाड़ी पर लगाए गए सोलर प्लांट को देखा।

 CM Shivraj inaugurated MPs first solar city, announced to build a medical college in Raisen.

सांची पूरी दुनिया और भारत को दिशा दिखाएगा: CM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हम अक्षय ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करेंगे और आने वाले समय में किसानों भाइयों के खेतों में भी सोलर पंप लगाने में मदद करेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मिशन LiFE के मंत्र और देशभर के शहरों को सोलर सिटी बनाने की मंशा को सबसे पहले सांची ने पूरा किया है। मुझे विश्वास है कि सोलर सिटी के रूप में सांची पूरी दुनिया और भारत को दिशा दिखाएगा।

रायसेन में मेडिकल कॉलेज

सीएम शिवराज ने कहा कि एक तरफ सांची सोलर एनर्जी से जगमग होगी तो दूसरी तरफ "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना" से मेरी बहनों की जिंदगी जगमग हो रही है। मेरी बहनों, 10 तारीख फिर आ रही है। आपके खाते में फिर राशि आएगी। अगले महीने से ₹1,000 नहीं, ₹1250 बहनों के खाते में डाले जाएंगे। रायसेन की जनता ने मुझे भरपूर प्यार दिया है, इसलिए हम रायसेन में मेडिकल कॉलेज तथा सलामतपुर में सीएम राइज स्कूल बनाएंगे। साथ ही सांची में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा भी स्थापित करेंगे।

सांची देश का पहला शहर है जो सोलर सिटी घोषित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांची देश का पहला शहर है जो सोलर सिटी घोषित हो रहा है, यह अत्यंत गौरव का विषय है। सोलर सिटी बनकर सांची ने ठीक उसी तरह से दुनिया का पथ प्रदर्शन किया है, जैसे कभी भगवान बुद्ध ने किया था। मैं सांची वासियों को बधाई देता हूं कि आपने जो काम किया है, उससे सालाना लगभग 14 हजार 324 टन कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+