PM के जन्मदिन पर CM शिवराज का तोहफा, कूनो नेशनल पार्क में चीतों को प्रवेश कराएंगे प्रधानमंत्री मोदी
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, 17 सितंबर को श्योपुर आएंगे पीएम मोदी, केबिनेट की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी।
भोपाल, 6 सितंबर। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, 17 सितंबर को श्योपुर आएंगे पीएम मोदी, केबिनेट की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी का जन्मदिन है और वह इस दिन मध्यप्रदेश पधारकर श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे चीतों का प्रवेश कराएंगे। बता दे प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग कराने में शामिल होंगे। साथ ही महिला स्व सहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

भारत आने के बाद चीजों को 30 दिनों के लिए किया जाएगा क्वॉरेंटाइन
सूत्रों की मानें तो 15 सितंबर को चीतों को नामीबिया से हवाई जहाज के जरिए भारत लाने की तैयारी है। इसमें करीब 2 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। नामीबिया से आने के बाद चीतों को 30 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें खुले में छोड़ दिया जाएगा। उन्हें 6 से 8 महीने तक कड़ी निगरानी रखा जाएगा। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के अलावा बाघ और तेंदुए भी बड़ी संख्या में मौजूद है, लेकिन चीतों के लिए अलग से बाड़ा बनाया गया है।

70 साल बाद भारत में दिखाई देगी चीतों की तेज रफ्तार
भारत में चीते विलुप्त हो चुके हैं। अफ्रीका से चीतों को वापस देश में लाने के लिए और उनको बसाने के लिए एमपी में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। शिवपुरी के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में 70 साल बाद चीतों की फिर से वापसी होगी। भारत में आखिरी बार 1950 में चीता छत्तीसगढ़ राज्य में देखा गया था। इसके बाद से चीते देश में कहीं भी नजर नहीं आए। सरकार ने चीता दिखाने वाले को ₹50 हजार का इनाम भी रखा था, लेकिन चीता कभी किसी को नजर नहीं आया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक बार फिर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की तेज रफ्तार दिखाई देगी।

शिवपुरी में बनाए जा रहे हैं पांच हेलीपैड
मध्य प्रदेश में 70 साल बाद चीते फिर दिखाई देंगे शिवपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते लाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले यह तैयारी 15 अगस्त के लिए थी, लेकिन तब काम पूरा नहीं हो पाया था। अब इसकी तारीख 17 सितंबर की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। इसके लिए शिवपुरी में पांच हेलीपैड बनाया जा रहा है। जिनमें से दो पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री हो गई जबकि तीन पर पीएम मोदी के काफिले की होगी। PM मोदी अपने जन्मदिन पर इन चीतों को बाड़े में छोड़कर चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

2010 में तत्कालीन पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने की थी पहल
चीतों को भारत लाने के लिए 2010 में तत्कालीन पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने पहल की थी। इसके लिए पहली बार 28 जनवरी 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने चीतों को भारत लाने की अनुमति दी साथ ही कोर्ट ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को चीतों के लिए उपयुक्त जगह खोजने का आदेश भी दिया था। कई राष्ट्रीय उद्यानों पर विचार के बाद एक्सपर्ट ने पृथ्वी पर तेज जानवर की देश में वापसी के लिए मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान को चुना।
ये भी पढ़ें : कूनो नेशनल पार्क में चीतों के लिए बनाए बाड़े में घुसे तीन तेंदुए, रेस्क्यु कर 2 क...












Click it and Unblock the Notifications