CM शिवराज ने रतलाम के जामथून की घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख देने के दिए निर्देश

रतलाम जिले के डेलनपुर गांव में होली खेलते-खेलते तालाब में गिरा बच्चा। उसे बचाने दो बच्चे और एक युवती भी डूबे। युवती का शव मिला, तीन बच्चों की तलाश जारी।

CM शिवराज ने रतलाम के जामथून की घटना पर जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने रतलाम के जामथून में जनजातीय परिवार के चार सदस्यों के तालाब में डूबने की घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम चौहान ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को ये वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बता दे पूरे देश भर में होली का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में रतलाम के डेलनपुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के 4 सदस्य तालाब में न डूब गए। रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार शवों को बाहर निकालने का काम जारी था। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का ऐलान किया है। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए दिवंगत के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बता दे रतलाम जिले के जामथून में डेलनपुर गांव में होली खेलते समय तलाब में नहाने के दौरान एक बच्चा तलाब में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए उसकी बहन भी पानी में कूद गई। इसके बाद दो अन्य लोग भी बचाने के लिए कूदे और तालाब में डूब गए। युवती का शव मिला है। इसके बाद युवक सहित बच्चों शव मिले है। इस घटना के बारे में जैसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खबर लगी उन्होंने तुरंत पीड़ित परिवार की जानकारी लेकर अधिकारियों को मदद के लिए निर्देश दिए। वहीं घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में महिला और पुरुष नवविवाहित है। वही विवाहिता के दो भाइयों की इसमें मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्चा पहले फिसल गया था, जिसे बचाने दूसरा बच्चा गया, लेकिन वह भी फिसल गया और उसके बाद उनकी बहन गई और उसे बचाने उसका पति भी तलाब में गया। फिलहाल चारों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और मेडिकल के लिए भिजवा दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+