CM शिवराज की विधानसभा में बड़ी घोषणा, सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट के लिए MBBS में 5% सीटें होंगी आरक्षित

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश में MBBS की विभिन्न श्रेणी में आरक्षित कुल सीटों में से 5% सीटें सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की जाएगी।

सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट के लिए MBBS में 5% सीटें होंगी आरक्षित

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी स्कूलों की छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा की है कि एमबीबीएस की विभिन्न श्रेणी में आरक्षित कुल सीटों में से 5% सीटें सरकारी स्कूलों की छात्रों के लिए आरक्षित की जाएंगी। सीएम शिवराज ने कहा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की 2 मेरिट सूची बनेगी। एक तो सामान्य जिसमें प्रावीण्य सूची वाले विद्यार्थी होंगे। लेकिन से सूची में केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रहेंगे और उन्हें वरीयता के हिसाब से 5% सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई में 5% सीटें सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए आरक्षित होगी। डेढ़ घंटे भाषण में मुख्यमंत्री ने विभागवार सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का जवाब भी दिया।

उधर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और अन्य सदस्यों ने भी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी किसानों की अनदेखी के मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष झूठ का पुलिंदा लेकर आया है। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की भी कई बार प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब तो पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि काश हमारे पास मोदी होते। आज देश का मान उनके कारण बड़ा है। वह भारत के लिए वरदान है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में कहा कि मध्यप्रदेश देश के न्यूनतम बेरोजगारी वाले शीर्ष राज्यों में सम्मिलित है। हम प्रतिमाह एक दिन रोजगार दिवस के रूप में मनाकर ढाई लाख लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की धरती पर गरीबों के कल्याण का अभियान चल रहा है। हमने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 37 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए हैं ताकि उनके इलाज की निःशुल्क व्यवस्था की जा सके।

वही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेलों को लेकर कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे बच्चे 39 स्वर्ण पदक सहित कुल 96 पदक जीतकर लाए हैं। विश्व शूटिंग की प्रतियोगिता भी मध्यप्रदेश की धरती पर होने वाली है। खेलों की अधोसंरचना का सुंदर विकास करने का प्रयास मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निरंतर किया है। वहीं किसानों को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कर्जमाफी की घोषणा के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों का ब्याज भरवाने के लिए हमने इस बजट में ₹2500 करोड़ का प्रावधान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+