पत्रकारों को सुविधा, पत्रकारिता को प्रोत्साहन देंगी मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणाएंः सांसद विष्णुदत्त शर्मा
Bhopal BJP News: BJP के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों के लिए की गई घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के एक स्तंभ के रूप में पत्रकारिता BJP के लिए हमेशा से सम्माननीय रही है और पार्टी की इस सोच की झलक भाजपा की सरकारों की नीतियों में भी दिखाई देती है।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार शुरू से ही पत्रकारों और पत्रकारिता के हितों के प्रति संवेदनशील रही है और उनकी सरकार ने पत्रकारों के हित में अनेक कदम उठाए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जो घोषणाएं की हैं, निश्चित रूप से उनसे पत्रकारों को सुविधाएं मिलेंगी साथ ही स्वस्थ पत्रकारिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आज राजधानी भोपाल में विष्णुदत्त शर्मा से उनके चार इमली स्थित निवास पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुलाकात की।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि रियायती दरों पर पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा मुख्यमंत्री जी की एक अभिनव पहल रही है। उन्होंने स्वास्थ्य बीमा की बढ़ी हुई 27 प्रतिशत प्रीमियम राशि सरकार की ओर से वहन करने, बीमा की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक बढ़ाने तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों एवं उनके जीवनसाथी की प्रीमियम सरकार की ओर से भरे जाने की जो घोषणा की है, उससे पत्रकारों को पिछले वर्ष की दरों पर ही स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध हो सकेगा तथा वरिष्ठ पत्रकारों को राहत मिलेगी।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि मालवीय नगर में पत्रकार भवन की भूमि पर स्टेट मीडिया सेंटर के विकास से स्थानीय एवं बाहर से आने वाले पत्रकारों को भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता योजना की राशि भी दोगुनी से अधिक कर दी है। शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के लिए दी जाने वाली सम्मान निधि में दोगुनी वृद्धि करके मुख्यमंत्री जी ने वास्तव में वरिष्ठ पत्रकारों के प्रति सम्मान ही प्रकट किया है।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकारों को जो डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने की बात कही है, उससे पूरे प्रदेश में पत्रकारों के काम में निखार आएगा और वे अपने व्यवसाय में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कुशलतापूर्वक कर सकेंगे, जो समय की मांग भी है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों के निधन पर जीवनसाथी को दी जाने वाली 8 लाख की एकमुश्त सहायता, आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराना, तथा लोन पर ब्याज में राहत आदि सरकार के ऐसे कदम हैं, जो पत्रकारों की कठिनाइयों को कम करके उन्हें अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेंगे।
-
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications