MP News: पांढुर्ना में नामांतरण को लेकर सीएम मोहन यादव ने पटवारियों और अफसरों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मोहन यादव ने प्रदेश के पटवारी और अधिकारियों को चेतावनी दी है।
बता दे पांढुर्ना जिले में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद पटवारी को उसका नामांतरण करना पड़ेगा। लापरवाही करने वाले पटवारियों और जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम यादव ने कहा कि भोपाल से चल कर आपके बीच आया हूं और यह एक शुरुआत है। हम आगे भी ऐसे ही आपके बीच लगातार आते रहेंगे। 'जन संवाद' का यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 में हर नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं कृत संकल्पित। मध्यप्रदेश में 20,000 करोड़ के निवेश से बनेगी 'अटल मेडिसिटी'।
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता कमलनाथ के लाउडस्पीकर को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन क्या कहता है। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। माननीय सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है, उसका समय सीमा के अंदर पालन करना जरूरी है। लाउडस्पीकर के नियमों को सभी को पालन करना होगा। यदि सुप्रीम कोर्ट ने कोई कानून बनाई है, तो हमें उसका पालन करना चाहिए।
इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी बकाया राशि। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलने वाली ₹464 करोड़ की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की।












Click it and Unblock the Notifications