MP CM Kisan Kalyan Yojana: सीएम किसान कल्याण योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? किसानों के खाते में कब आएगा पैसा
MP CM Kisan Kalyan Yojana: मध्यप्रदेश के करीब 81 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP CM Kisan Kalyan Yojana) की 14वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली अपनी सबसे महत्वपूर्ण योजना 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' की 14वीं किस्त के भुगतान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

हाल ही में पेश हुए मध्यप्रदेश बजट 2026 में इस योजना के लिए ₹5,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसके बाद अब माना जा रहा है कि होली से पहले किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि क्रेडिट कर दी जाएगी।
CM Kisan Yojana की अगली किस्त का स्टेटस कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी 14वीं किस्त आएगी या नहीं, आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं तो आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से CM Kisan Kalyan Yojana MP Status Check कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप-बॉय-स्टेप प्रॉसेस को फॉलो करें...
सबसे पहले मध्यप्रदेश के आधिकारिक पोर्टल 'सारा' (SAARA) saara.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति' टैब पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या पीएम-किसान आईडी दर्ज करें।
दिया गया कैप्चा कोड भरें और 'खोजें' पर क्लिक करें।
रिस्क्रीन पर आपका CM Kisan Kalyan Yojana MP Status दिखाई देगा। यदि वहां 'Approved' लिखा है, तो आपकी किस्त सुरक्षित है।
CM Kisan Kalyan Yojana की किस्त न आने पर क्या करें?
कई बार तकनीकी कारणों से किसानों का पैसा रुक जाता है। अगर आपका स्टेटस 'Pending' या 'Rejected' दिख रहा है, तो आप नीचे दिए गए प्रोसेस से गुजर जाइए
e-KYC अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपका पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरा हो।
सीएम किसान योजना के पैसे के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) इनेबल्ड होना चाहिए।
लैंड रिकॉर्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से अपनी भूमि के दस्तावेज (खसरा/खतौनी) पटवारी के माध्यम से सत्यापित करवाएं।
MP CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं किस्त के पैसों पर क्या है लेटेस्ट अपडेट
सरकार ने अभी तक किसी 'निश्चित तारीख' का ऐलान नहीं किया है, लेकिन 18 फरवरी को पेश हुए राज्य बजट में इस योजना को प्राथमिकता दी गई है। राज्य के बजट में वित्त मंत्री ने योजना के लिए ₹5,500 करोड़ की राशि आवंटित की है। इस राशि का लाभ प्रदेश के उन सभी 81 लाख लाभार्थी किसानों को मिलेगा जो पीएम-किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। माना जा रहा है कि होली से पहले किसनों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
खेती की लागत में मिलेगी राहत
रबी फसलों की कटाई और आने वाली खरीफ फसलों की तैयारी के बीच यह ₹2,000 की मदद किसानों के लिए खाद, बीज और सिंचाई के खर्चों को वहन करने में मददगार साबित होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें कर्जमुक्त बनाने के लिए 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के तहत काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications