Bhopal News: पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद भी न्यू मार्केट के पास जुबैर मौलाना व पप्पू चटका की गैंग के बीच झड़प
Bhopal News: राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में भले आचार संहिता लागू हो लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। भोपाल में खाने को कड़ी सुरक्षा और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, लेकिन शनिवार रात न्यू मार्केट से कुछ कदम की दूरी पर स्थित बाणगंगा चौराहे पर पीतल मंदिर के पास दो गुंडो की गैंग आपस में भिड़ गई। जहां खुलेआम हथियारों से ली बदमाशों ने एक दूसरे पर टावर तोड़ हमले कर दिए। घटना उसे समय हुई जब पूरे इलाके में खासी चहल पहल थी।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाणगंगा चौराहे पर उसे समय देशज फैल गई, जब बीच सड़क पर दो पक्ष हथियार लहराते हुए आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोगों पर दूसरे गिरोह के आधा दर्जन भर गुंडों ने चाकू और रोड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। करीब 15 मिनट तक चली इस झड़प के चलते चौराहे के चारों तरफ जाम के हालात बन गए थे। इस झगड़े में घायल जुबैर मौलाना गिरोह के शाहिद उर्फ राजा की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कुख्यात बदमाश पप्पू चटका, विक्की वाहिद, शाहरुख व अन्य के खिलाफ के दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। आज सुबह से ही पुलिस ने करीब आधा दर्जन आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात बाढ़ गंगा चौराहे पर पीतल मंदिर के पास दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शाहिद उर्फ राजा के अलावा दो अन्य युवा घायल अवस्था में मिले। उन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। शाहिद को काफी गंभीर चोट लगी है। शाहिद की शिकायत पर पप्पू चटका और उसके साथियों के खिलाफ के दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि पप्पू चटका और जुबेर मौलाना की गैंग के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी कारण गंगवार हुआ पप्पू चटक पंचशील नगर में हुई एक हत्या के मामले में जेल में था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। वही जुबैर मौलाना को एमपी नगर इलाके में हुए गोलीकांड में कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
आदतन अपराधी को जिला बदर के उल्लंघन पर किया गिरफ्तार
टीटी नगर थाना पुलिस ने एक आदतन बदमाश को जिला बदर कार्रवाई का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला बदर होने के बाद भी शहर में घूम रहा था ऐसे में उसे गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया कि आदतन अपराधी शेख समद उर्फ सानू काला पुत्र शेख स्माइल टीटी नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। कुछ दिन पहले उसके अपराधी रिकॉर्ड के कारण उसे जिला बदर किया गया था। इसके बाद भी वह शहर में घूमता नजर आया। मुखबिर की सूचना पर पंचशील नगर में कल रात करीब 9:00 बजे उसे थाना क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया है। इसके बाद शानू काला को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications