रीवा: सरकारी स्कूल में बच्चे ढो रहे पानी से भरा कंटेनर, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

रीवा 16 सितंबर। जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां गंगेव जनपद क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला मढ़ी में टीचरों द्वारा छात्रों से मजूदरी कराई जा रही है। वायरल वीडियो में छात्र पानी से भरा हुआ डब्बा बांस के डंडे के सहारे पाठशाला तक ले जाते दिख रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो के मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। वहीं कुछ पत्रकार जब विद्यालय के अंदर दाखिल हुए तो प्रिंसिपल ने उन्हें धमकाते हुए कैमरा बंद करने को कहा। अब देखना है कि जिला शिक्षा अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Children carrying water in school,

वायरल वीडियो में विद्यालय के छात्र बांस के डंडे के सहारे पानी के डब्बे को कंधे पर रखकर ढोते नजर आ रहे हैं। तो कुल मिलाकर यही है शिवराज सरकार के सरकारी स्कूल और वहां की शिक्षा व्यवस्था जहां विद्यार्थियों को अपने वजन से ज्यादा भारी पानी का कंटेनर लेकर खुद ही स्कूल जाना पड़ता है। वीडियो बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय ने दी जानकारी

वीडियो पत्रकार के माध्यम से संज्ञान में आया है और यह गंगेव जनपद के मढ़ी प्राइमरी पाठशाला का है जिसमें छात्र पानी ढोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बोले स्कूल के प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा हैं और वायरल वीडियो की जांच कराई जायेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+