पंजाब से मुंबई घूमने का सपना लिए घर से निकली दो नाबालिग लड़कियां, टीटी ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुंबई जाने के लिए पंजाब में अपने घर से दो नाबालिग लड़कियां भाग गई। चाइल्डलाइन ने दोनों नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू कर काउंसलिंग की है।

भोपाल,16 अगस्त। मायानगरी मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री होने के कारण अक्सर युवाओं में मुंबई जाने को लेकर जुनून सवार रहता है। कई बार तो किशोर किशोरियों घर से भाग जाती हैं। ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल में देखने को मिला। जहां मुंबई जाने के लिए पंजाब में अपने घर से दो नाबालिग लड़कियां भाग गई। चाइल्डलाइन ने दोनों नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू कर काउंसलिंग की है। बता दे पंजाब से 12 और 14 साल की दो सहेलियां अपने शहर से मुंबई जाने का सपना लिए घर से निकल गई। जब दोनों की किशोरिया ट्रेन में चढ़कर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंची तो वहां पर आरपीएफ की मदद से दोनों को रेस्क्यू कर सिटी चाइल्डलाइन को सौंपा गया।

करियर बनाने की मंशा लेकर दोनों किशोरियां पंजाब से निकली

करियर बनाने की मंशा लेकर दोनों किशोरियां पंजाब से निकली

चाइल्डलाइन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों सहेलियां हैं और करीब 3 माह से मुंबई जाने के लिए प्लानिंग कर रही थी। यहां तक कि दोनों ने इसके लिए जमकर शॉपिंग भी की थी। मुंबई देखने की चाह और यहां अपना करियर बनाने की मंशा लेकर दोनों किशोरियां पंजाब में अपने शहर से पूरी प्लानिंग कर निकल गई। हालांकि भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर टीटी की नजर उन पर पड़ गई और उसने तुरंत आरपीएफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ की मदद से दोनों का रेस्क्यू कर सिटी चाइल्डलाइन को सौंपा गया।

इंटरनेट के जरिए मुंबई में एक लड़के से हुई थी दोस्ती

इंटरनेट के जरिए मुंबई में एक लड़के से हुई थी दोस्ती

मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 12 वर्षीय बच्चे की मां नहीं है घर में पिता और बेटी ही रहते हैं। मां नहीं होने के कारण पिता जो भी कमाते हैं बेटी को रखने के लिए देते हैं। अभी कुछ दिन पहले पिता ने बेटी को कई हजार रुपए संभाल कर रखने के लिए दिए थे। दोनों सहेलियों ने इन्हीं पैसों से मुंबई जाने के लिए शॉपिंग की। और बाकी के पैसे बाद में खर्च करने के लिए संभाल कर रख लिए। भाई 14 वर्षीय दूसरी नाबालिग लड़की पूरा भरा परिवार छोड़ कर आई थी। लड़की ने बताया कि उसका एक दोस्त मुंबई में रहता है। वे अपने दोस्त से इंटरनेट मीडिया के जरिए संपर्क में हुई। उसने बताया कि वह अपने मुंबई वाले दोस्त पर बहुत भरोसा करती है। उसे यही यकीन था कि मुंबई रहने में वे जरूर मदद करता।

रेलवे स्टेशन पर टीटी की सतर्कता से बचा 2 बच्चियों का भविष्य

रेलवे स्टेशन पर टीटी की सतर्कता से बचा 2 बच्चियों का भविष्य

सिटी चाइल्डलाइन की समन्वयक राशि असवानी ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक टीटी की नजर अकेली घूमती बच्चियों पर पड़ी बच्चे अच्छे घर की थी। उनसे पूछने पर भी घबरा गई इसके बाद आरोपी अपने बच्चों को रिसीव करने चाइल्डलाइन को सौंपा किशोरियों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर अभिभावकों को सौंपा गया है।

दोनों सहेलियां तीन माह से कर रही थी तैयारी

दोनों सहेलियां तीन माह से कर रही थी तैयारी

14 साल की नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी सहेली कई दिनों से मुंबई जाने की प्लानिंग कर रही थी। मैं 3 महीने से इसके लिए तैयारी कर रहे थे लेकिन मुंबई निकलने का समय जैसी नजदीक आया वैसे ही उसकी दोस्त डरने लगी। उसने अपनी सहेली से कहा कि हम नहीं चलेंगे लेकिन वह नहीं मानी। 14 साल की किशोरी का कहना था कि इतनी प्लानिंग कर ली है। खरीदारी कर ली है इसलिए मुंबई तो जाना पड़ेगा। मुंबई वाले दोस्त से मिलने का भी मन कर रहा है। उसके फोर्स करने के बाद ही दोनों सहेलियां मुंबई के लिए घर से निकली, लेकिन 3 दिन तक मैं बस में यहां से वहां पंजाब के एक शेर से दूसरे शहर भटकती रही। इसके बाद पंजाब से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुई।

ये भी पढ़ें : पहली बार सीजन में खुले भोपाल कोलार डैम के 8 गेट, भारी बारिश ने चिंताएं बढाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+