CM शिवराज ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रदेश के कई हिस्सों में कल से भारी बारिश हो रही है और आज भी कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन किया।
भोपाल,16 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में कल से भारी बारिश हो रही है और आज भी कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज ने नर्मदापुरम के सेठानी घाट पहुंचकर अति वृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का अवलोकन किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हूं। हमारा हरसंभव प्रयास है कि स्थिति विकट ना बने। मेरा सभी प्रभावित जिलों के भाई-बहनों से निवेदन है कि सावधानी जरूर रखें।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। विदिशा एवं बालाघाट जिले से कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन पूरी तरह से सजग है और लोगों को सुरक्षित निकालने में हम सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी नर्मदा जी के कैचमेंट में भारी बारिश की वजह से बांध लबालब हैं। मैं अभी अपनी टीम के साथ यह विचार कर रहा हूं कि हम बांधों का पानी इस ढंग से रिलीज करें कि एक साथ सब बांधों का पानी नर्मदा जी में ना आ पाए।इसलिए बरगी बांध के गेट अभी खुले हैं, लेकिन हम यह कोशिश कर रहे हैं कि जब तक बरगी का पानी आए तब तक हम तवा बांध के गेट बंद कर दें।
सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास यह है कि बारना बांध और तवा बांध के गेट बंद करके यथासंभव बड़ी बाढ़ की स्थिति को ना बनने दें। अभी मौसम विभाग ने भारी वर्षा की संभावनाएं व्यक्त की है। इसलिए हम कई जगह राहत कैंप की व्यवस्था कर रहे हैं।
बता दे राजधानी भोपाल में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। गांवों के हालात गंभीर हो गए हैं। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर S9 कैंपस में पानी भरने से रेस्क्यू करने की नौबत आ गई। यहां पर रेस्क्यू टीम ने 2 बच्चे जो पानी में फंसे थे, उन्हें कड़ी मशक्कत के बाहर बाहर निकाला। सड़क पर 5 से 6 फीट पानी भरा होने के कारण रहवासी हॉस्पिटल तक नहीं जा पा रहे है। भाई भोपाल के दाम खेड़ा की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है यहां 20 से ज्यादा परिवार को शिफ्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications