मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, कमलनाथ ने की स्वथ्य होने की कामना

भोपाल, 15 फरवरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैंने अपना आरटीपीसीआर कोविड-19 टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं।

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

मुझे सामान्य लक्षण हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है। आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा। कल संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में, मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा'।

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि बुधवार संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा ।पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वह भी अपना टेस्ट करवा लें, तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करें।

इधर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+