Bhopal News: तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, ओलंपियन विवेक सागर का सम्मान

राजधानी भोपाल में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। बता दे की यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र से निकाली गई। सीएम ने तिरंगा झंडा लहराकर यात्रा की शुरुआत की।

सीएम मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस विशेष अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर, जिन्होंने दो बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीते हैं, और शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सीएम ने दोनों खेल सितारों का सम्मान किया।

Chief Minister Mohan Yadav joins children in Tricolor Yatra honors Olympian Vivek Sagar

सीएम खुली जीप में सवार होकर तिरंगा थामे यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि कई युवा साइकिल और पैदल चलकर उनका साथ दे रहे हैं। बारिश के बावजूद, लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है; वे डीजे की धुन पर नाचते-गाते दिख रहे हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, और महापौर मालती राय भी उपस्थित हैं।

Chief Minister Mohan Yadav joins children in Tricolor Yatra honors Olympian Vivek Sagar

हजारों लोग तिरंगा हाथ में लिए यात्रा में शामिल हुए हैं, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं और कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी इस अवसर पर मौजूद हैं। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद किया गया है।

Chief Minister Mohan Yadav joins children in Tricolor Yatra honors Olympian Vivek Sagar

यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं, जिन पर विभिन्न समाजों और वर्गों के लोग पुष्प वर्षा कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+