Bhopal: वनरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर साढ़े 12 लाख रुपए की ठगी, आरोपी फरार, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Bhopal News: वन विभाग में वनरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर एक शातिर जालसाज ने दो भाइयों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने युवक से अलग-अलग समय में करीब 12 लाख 50 हजार रुपए ले लिए और फिर अचानक मोबाइल बंद कर गायब हो गया। ठगी का अहसास होने के बाद फरियादी युवक ने पिपलानी थाना पहुंचकर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गांव उदोतपुरा जिला भिंड निवासी दिनेश सिंह जाटव पुत्र कृष्ण मुरारी (24)बेरोजगार हुए शासकीय नौकरी के लिए प्रयास कर रहा है। मार दो यार 23 को वे वन विभाग में निकली वनरक्षक की भर्ती परीक्षा देने अपने एक दोस्त के साथ भोपाल पहुंचा था। जहां पर रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्र के बारे में पूछताछ करने के दौरान उसकी मुलाकात आनंद नगर के रहने वाले रवि सोनी से हुई थी।

Fraud of 12 lakh from young man of Sade Bhind on the pretext of getting a forest guard job

बातों ही बातों में रवि सोनी ने उसे बताया कि वह वनरक्षक की नौकरी लगवाने में उसकी मदद कर सकता है। परीक्षा देने के बाद दिनेश हुआ उसका दोस्त रवि सोनी से मिले थे उन्हें अपने घर ले गया, जहां पर उसने बताया कि वनरक्षक की नौकरी लगवाने के लिए प्रति व्यक्ति 7-7 लाख रुपए देने होंगे। इसके बाद दोनों युवक भिंड वापस चले गए जहां पर दिनेश ने अपने पिता को पूरी बात बताई और पैसे का इंतजाम किया। इसके बाद अप्रैल माह में दिनेश व उसका छोटा भाई सचिन जाटव वनरक्षक की नौकरी लगवाने के लिए ₹6 लाख लेकर भोपाल पहुंचे जहां पर आनंद नगर स्थित रवि सोनी के घर पर उन्होंने ₹6 लाख नगद दिए और फिर साडे ₹3 लाख ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ₹3 लाख नगद दिए। इस तरह वनरक्षक की नौकरी के लिए दोनों भाइयों ने आरोपी रवि सोनी को 12:50 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद रवि सोनी ने जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। लेकिन वक्त गुजरता जा रहा था और रवि सोनी की ओर से नौकरी लगाने की कोई जानकारी नहीं आ रही थी। उसने फिर अचानक अपना मोबाइल बंद कर लिया और गायब हो गया। इसके बाद फरियादी दिनेश सिंह जाटव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+