Bhopal News: बिजनेस में पार्टनर बनने के नाम पर ठगे 60 लाख रुपए, बैंक खाते का चेक देकर किया फर्जीवाड़ा
राजधानी भोपाल की शाहपुरा इलाके में एक सर्विस सेंटर संचालक को कारोबार में निवेश करने के नाम पर उसके ही दोस्त ने ₹60 लाख की चपत लगा दी। इतना ही नहीं बाद में उसने बैंक के बंद खाते का चेक भी दे दिया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में फरियादी से सभी दस्तावेज तलब किए हैं। आरोपी की तलाश जारी है।

शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार शाहपुरा में रहने वाले अनुराग पटेल आरपीएम नाम से सर्विस सेंटर चलते हैं। कुछ समय पहले उसने अपने दोस्त विभु मौर्य को 73 लाख रुपए कारोबार में निवेश करने के नाम पर दिए थे। बाद में आरोपी विभु ने उसे 13 लख रुपए वापस कर दिए थे। इतना ही नहीं ₹60 लाख का चेक अपने पिता के नाम से दिया था। बाद में चैक बाउंस हुआ तो उसने कोर्ट में केस दायर कर दिया था। क्योंकि उसके पिता की मौत कोरोना में हो गई थी, तो उसने अदालत से चैक वापस ले लिया था।
इसके बाद आरोपी युवक ने फरियादी को चेक दे दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि जिस बैंक खाते का चेक दिया है वह 2019 में बंद हो चुका है। मामले का खुलासा होने पर फरियादी ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ के दर्ज किया है अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है और उसे जल्दी गिरफ्तार करने की बात कह रही है।। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications