एविएशन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹18 लाख की ठगी, थाने में शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
भोपाल के कोई फिदा थाना में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर ₹18 लाख की ठगी की है।
नए साल में भी राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी और ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कोहेफिजा थाना का है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 2 साल पहले शातिर ठग ने महिला को एडिशन विभाग में संचालक के पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर ₹18 लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोहेफिजा थाना के एसआई राम प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीहोर की रहने वाली रेखा रैकवार ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। रेखा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान उसे 8 फरवरी 2020 को उसके फोन पर सुकांतो दास चक्रवर्ती के नाम के व्यक्ति का कॉल आया। और उसने मिलने के लिए महिला को एक होटल में बुलाया। वहां पर चक्रवर्ती ने महिला के शैक्षणिक दस्तावेज देखने के बाद बोला कि वे उसकी नौकरी केंद्रीय मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एविएशन विभाग में संचालक के पद पर लगवा देगा। लेकिन नौकरी लगवाने की कीमत देनी होगी। इसके बाद चक्रवर्ती ने पीड़ित रेखा से रुपयों की मांग की।
नौकरी के लालच में आकर रेखा रैकवार ने कोई फिजा की एक होटल में रुके सुकांतो चक्रवर्ती को पहली किस्त में ₹5 लाख 50 हजार दिए इसके बाद रेखा ने सीहोर की एसबीआई बैंक से ₹4 लाख 50 हजार सुकांतो के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ₹18 लाख और दिए इस तरह उसने सुकांतो को 18 लाख रुपए दे दिए इसके बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो रेखा ने रुपए वापस मांगे इस पर सुकांतो बहाने मनाने लगा। परेशान होकर रेखा ने थाने में शिकायत की है।
मछली पालन के नाम पर ठगी
मछली पालन के नाम पर प्रदेश में दर्जनों लोगों के साथ ठगी कर चुकी हरियाणा की फिशरीज कंपनी के खिलाफ कोहेफिजा थाने ने धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी कंपनी के कर्ताधर्ता और कर्मचारियों ने एक युवती से 22 लाख ₹40 हजार से अधिक की ठगी मछली पालन के निवेश के नाम पर की है। यह मामला 3 साल पुराना है। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications