Singrauli: कलेक्टर के नाम से ठगी की कोशिश, व्हाट्सएप पर मैसेज कर पैसे मांग रहा ठग

सिंगरौली, 31 जुलाई। सोशल मीडिया ठगी का सबसे अच्छा प्लेटफार्म बनता जा रहा है। जहां ठग बेखौफ हो कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। अब तो इन बदमाशों ने हद ही कर दी है। कल तक के आम आदमी को ठगी का शिकार बनाने वाले ये ठग अब उच्च पद पर आसीन अधिकारियों के नाम से भी ठगी कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले से आया है, जहां कलेक्टर के नाम पर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा की व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल पिक्चर लगाकर फर्जी नंबर से लोगों से पैसा मांगने का मामला सामने आया है। मामला कलेक्टर की जानकारी में आने के बाद सोशल नेटवर्क पर ठग का नंबर जारी कर लोगों से अपील करते हुए सावधान, सतर्क रहने को कहा गया है। कलेक्टर ने लोगों से किसी भी प्रकार की अपनी कोई डिटेल या जानकारी और पैसा न देने की अपील की है।

Singrauli Collector

सिंगरौली जिले की पुलिस प्रशासन घटनाओं पर लगाम को लेकर चाहें जितने दावे कर ले, जमीनी हकीकत इसके उलट है। आलम ये है कि सिंगरौली जिले से सामने आए 1 ठगी के मामले ने जिले के कलेक्टर को ही सोचने पर मजबूर कर दिया है। जी हां, प्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा की व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल पिक्चर लगाकर फर्जी नंबर से लोगों से पैसा मांगने का मामला सामने आया है। मामले में ठग ने कलेक्टर के नाम पर कई लोगों से पैसे की मांग की, कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेकर पुलिस साइबर सेल को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

जानकारी के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी नंबर पर सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा की प्रोफाइल फोटो लगाकर अधीनस्थ कर्मचारियों व आम लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा है।

डीएम ने जारी किया संदेश

मामला कलेक्टर की जानकारी में आने के बाद सोशल नेटवर्क पर ठग का फेक नंबर जारी कर लोगों से अपील करते हुए सावधान, सतर्क रहने को कहा गया है। कलेक्टर ने सोशल नेटवर्क पर नंबर जारी कर लोगों से किसी प्रकार की अपनी कोई डिटेल या जानकारी या पैसा न देने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+