Bhopal nagar nigam : नगर निगम की दुकान दिलाने के नाम पर 2 व्यापारियों से ठगे ₹89 लाख रुपये
भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 वेबसाइटों से नगर निगम की दुकान दिलाने के नाम पर 89 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों का आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चौकी इमामबाड़ा में नगर निगम दफ्तर के पास मिले कुछ जालसाजों ने मिलकर दो व्यापारियों को नगर निगम की दुकान दिलाने का झांसा देकर ₹89 लाख का चूना लगा दिया। ये मामला सवा दो साल पुराना बताया जा रहा है। दोनों व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने उक्त मामले में आधा दर्जन आरोपियों पर षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने व्यापारी से प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है।

कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिल, जावेद इब्राहिमगंज में रहते हैं और व्यवसाई हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत आवेदन दिया था आवेदन में उन्होंने बताया था कि करीब सवा 2 साल पहले उनकी मुलाकात चौकी इमामबाड़ा नगर निगम ऑफिस अलीगंज में अजीमुद्दीन और नईमुद्दीन से हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीटी नगर मेंं नगर निगम की दुकान उन्हें दिला देंगे। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ लगातार आदिल, जावेद के संपर्क में रहे। आरोपियों ने नगर निगम में अच्छी पहचान होने और जुगाड़ होने की बात कहते हुए दुकान दिलवाने का लालच देते रहे। मौके की दुकान होने के कारण आदिल, जावेद भी आरोपियों की बातों में आ गए और उन्होंने आरोपियों को 89 लाख रुपए दे दिए। रुपए देने के बाद जब उन्हें दुकान नहीं मिली तो, उन्होंने आरोपियों से संपर्क करना चाहा। कुछ दिन तक तो आरोपी आजकल में दुकान देने का कहते रहे फिर आरोपियों ने आदिल, जावेद से दूरी बनाना शुरु कर दी।
Recommended Video
इसके बाद आरोपियों ने फर्जीं आदेश दे दिए। जब आरोपियों पोल खुल गई तो उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बंद लिए। तब आदिल, जावेद को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन जांच के बाद अजीमुद्दीन, नईमुद्दीन, रामभरोसे, चांद हनीफ और ओमप्रकाश पर मामला दर्ज किया है पुलिस एक आरोपी अजीमुद्दीन को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications