Bhopal Latest News : भोपाल में सेना के अफसर के यहां CBI की रेड, ₹1 लाख की रिश्वत के साथ इंजीनियर को दबोचा
भोपाल के बैरागढ़ में पहली बार सेना के कैंपस में इंजीनियर रैंक के ऑफिसर के यहां सीबीआई ने रेड मारने की कार्रवाई की है। CBI ने इस अफसर को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। पहली बार सेना के कैंपस में इंजीनियर रैंक के ऑफिसर के यहां सीबीआई ने रेड मारने की कार्रवाई की है। CBI ने इस अफसर को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के इस मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए बाकी दो इंजीनियरों के दफ्तर पर भी छापेमारी की है। सीबीआई ने इस मामले में जुड़े कई दस्तावेजों को बरामद किया है। ये पूरा मामला एक फार्म की शिकायत के जरिए सीबीआई के पास आया था। बुधवार को देर रात सीबीआई ने प्राथमिक जांच कर इस मामले में कार्रवाई की। इस कार्रवाई की जानकारी सीबीआई ने सेना के हेड क्वार्टर को भी भेजी हैं।

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में सेना के ईएमई सेंटर के असिस्टेंट इंजीनियर जान कैनेडी को रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ पकड़ा है। इस मामले में सीबीआई ने केनेडी से जुड़े दो अन्य अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद सीबीआई की टीम ने इस मामले से जुड़े दोनों अधिकारियों के कार्यालयों पर छापा भी मारा है। सीबीआई ने सेना के असिस्टेंट इंजीनियर (गैरिसन) राजेंद्र सिंह यादव और जूनियर असिस्टेंट क्लर्क अरुण को भी आरोपी बनाया है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
असिस्टेंट इंजीनियर राजेंद्र सिंह यादव और जूनियर असिस्टेंट क्लर्क अरुण दोनों जान कैनेडी कि भ्रष्टाचार में मदद करते थे। बता दे शिकायत करने वाली फर्म यहां मानव संसाधन की आपूर्ति करती थी। इसी को पेमेंट लेकर आरोपियों ने फर्म से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद फर्म के संचालक ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी।बताया जा रहा है कि हेड क्वार्टर की तरफ से भी इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications