Bhopal News: ड्रग्स तस्कर यासीन उर्फ मछली पर एक और रेप केस, शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
भोपाल के कुख्यात ड्रग्स तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार एक 29 वर्षीय युवती ने यासीन पर शादी का झांसा देकर एक साल तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर शुक्रवार को एमपी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया।
इसके साथ ही यासीन पर यौन उत्पीड़न के मामलों की संख्या और बढ़ गई है। इससे पहले महिला थाना और अरेरा हिल्स थाना में भी उस पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के केस दर्ज हो चुके हैं।

फाइव स्टार होटल से शुरू हुआ शोषण का सिलसिला
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है और करीब एक साल पहले एक पब में यासीन से उसकी मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और बातचीत बढ़ी। कुछ दिन बाद यासीन ने उसे भोपाल के एक फाइव स्टार होटल में बुलाया, जहां उसने शादी करने का वादा कर पहली बार उसके साथ रेप किया।
यहीं से युवती की ज़िंदगी बर्बादी की ओर बढ़ने लगी। यासीन ने इसके बाद कई बार अलग-अलग जगहों पर उसका यौन शोषण किया। युवती का कहना है कि जब उसने शादी की बात दोहराई तो यासीन ने मारपीट की और उसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो से हुई पहचान, फिर पुलिस ने की काउंसलिंग
पीड़िता को डराने के लिए यासीन ने उसके साथ मारपीट के कई वीडियो रिकॉर्ड किए। इन्हीं वीडियो की मदद से पुलिस ने युवती की पहचान की और उससे संपर्क कर काउंसलिंग करवाई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती पुलिस को बताई और एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
चार थानों में दर्ज हैं मामले, कई धाराओं में होगी पूछताछ
यासीन अहमद उर्फ मछली पहले से ही भोपाल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उस पर कोहेफिजा, अरेरा हिल्स, एमपी नगर और महिला थाने में अलग-अलग गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। कई केसों में रेप, मारपीट, धोखाधड़ी और ड्रग्स तस्करी शामिल है। अब पुलिस की अलग-अलग टीमें उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं ताकि इन मामलों की गहराई से जांच हो सके।
कौन है यासीन मछली?
यासीन मछली का नाम ड्रग्स तस्करी, यौन शोषण और संगठित अपराधों से जुड़ा रहा है। भोपाल पुलिस की निगरानी सूची में वह काफी पहले से शामिल है। कई बार जेल जा चुका है, लेकिन हर बार कुछ समय बाद जमानत पर छूट जाता है। अब सवाल ये है कि इतने संगीन मामलों के बावजूद यासीन जैसे अपराधी समाज में खुले घूमते कैसे रह जाते हैं?
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications