कैलिफोर्निया की कंपनी ने मैनिट के 2 स्टूडेंट्स को दिया 51 लाख रूपये का पैकेज, 5 राउंड के बाद हुआ सिलेक्शन
भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में केंपस ड्राइव के दौरान कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने 2 छात्रों को 51 लाख रुपये का पैकेज दिया।
भोपाल,20 अप्रैल। जानकारी के मुताबिक राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के 2 स्टूडेंट्स को सालाना 51 रुपये का पैकेज मिला है। यह पैकेज उन्हें साउथ केलिफोर्निया की बेस्ट कंपनी जेनलीडस ने दिया है। जिन दो छात्रों को यह सालाना पैकेज मिला है। उनमें से एक छात्र मोहित कुमठ के पिता किराना स्टोर चलाते हैं। और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। जबकि दूसरी छात्रा रिशिका NRI है। रिशिका का का जन्म भोपाल में हुआ है। उनके पिताजी ओमान में इंजीनियर हैं। रिशिका की स्कूल तक की पढ़ाई भी वहीं हुई है।

आपको बता दें 51 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर जिन दो स्टूडेंट का सिलेक्शन हुआ है। उनमें मोहित कुमठ बीटेक ECE ब्रांच के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स और रिशिका CSE ब्रांच की फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। खास बात यह है कि दोनों का सिलेक्शन 5 राउंड की प्रोसेस के बाद हुआ।

सिलेक्शन होने के बाद मोहित ने बताया कि वह मूलत: मंदसौर के रहने वाले हैं और उनके पिताजी जनरल किराना स्टोर चलाते हैं।और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि कंपनी में सिलेक्शन के लिए पांच राउंड हुए थे। पहला कोडिंग टेस्ट था। इसमें 250 स्टूडेंट्स शामिल हुए। इसके बाद सेकंड एडवांस कोडिंग टेस्ट हुआ। इसको क्वालीफाई करने के बाद एमसीक्यू राउंड हुआ फिर पर्सनल टेक्निकल इंटरव्यू और कल्चरल फिट राउंड हुआ।
वही रिशिका का ने बताया कि कोडिंग में उनकी रुचि है। इस वजह से वे लगातार कोडिंग करती रहती हैं। इलेक्शन के दौरान यह बहुत काम आई। उन्होंने बताया कि रूटीन पढ़ाई के साथ वे कोडिंग भी करती रही। इसका बहुत फायदा मिला।
क्या होता हैं कंपनी कल्चरल फिट
इसमें यह देखा जाता है कि छात्र कंपनी के कल्चरल के हिसाब से फिट है या नहीं। इसमें मोरल वैल्यूज और एक अच्छे इंसान में पाए जाने वाले गुणों का आकलन किया जाता है। एक टीम में काम करने की क्षमता और सॉफ्ट स्किल भी देखी जाती है।
हालांकि दोनों छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर बेंगलुरु से काम करेंगे। मई के तीसरे सप्ताह से वह कंपनी में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे।
भोपाल की एक और छात्रा को मिला एमएनसी में 62 लाख का बड़ा पैकेज
राजधानी के होशंगाबाद रोड स्थित नगर कॉलोनी में रहने वाली मैनेजमेंट स्टूडेंट आयुर्शी कापसे को एक मल्टीनैशनल कंपनी ने 62 लाख रुपये का पैकेज दिया है। आयुर्शी को यह पैकेज वर्चुअल केंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान अफ्रीका की एक कंपनी ने दिया है। वह लखनऊ आईआईएम मैनेजमेंट की मार्केटिंग ब्रांच की स्टूडेंट है। कोरोना काल के बाद भोपाल की किसी मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को मिला यह सबसे बड़ा पैकेज है। उनकी पोस्टिंग अफ्रीका के शहर लागोस में होगी। आयुर्शी ने बताया कि वह मई से ज्वाइन करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications