Bhopal News: VIP कॉलोनी में घर के गेट का पासवर्ड कोड डालकर नौकरानी ने उड़ाए साढ़े ₹7 लाख

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में नौकरानी की बड़ी करतूत सामने आई है जहां पर एक व्यवसाई के घर में लगे मुख्य दरवाजे का पासवर्ड खोलकर नौकरानी ने अलमारी में रखे साढ़े ₹7 लाख उड़ा लिए और चंपत हो गई।

घटना का खुलासा घर के बाहर लगे CCTV कैमरों से हो गया। इसमें नौकरानी पैसे लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना भोपाल के वीआईपी कॉलोनी में स्थित बिजनेसमैन के घर की बताई जा रही है।

By entering the password code of the gate of the house in VIP Colony, the maid blew ₹ 7 lakh

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार नर्मदापुरम रोड पर स्थित वीआईपी कॉलोनी शालीमार फोर्ट लिजा में रहने वाले विजय पासवानी व्यवसायी है। उनके घर में मेन गेट डिजिटल है और वे सिर्फ पासवर्ड से ही खुलता है। गेट का पासवर्ड परिवार के सदस्यों के अलावा नौकरानी लता भाई के पास भी रहता है करीब 1 महीने पहले 2 जून को जब घर में कोई नहीं था तभी नौकरानी घर में आई और अलमारी में रखे साडे ₹7 लाख लेकर फरार हो गई।

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब नौकरानी ने घर आना बंद कर दिया। इसके बाद फरियादी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पता चला कि महिला हाथ में नगद राशि लेकर जा रही है। इस मामले को लेकर व्यवसायी ने थाना पुलिस को लिखित मैं आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला को राउंडअप कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इतनी बड़ी रकम को लेकर व्यवसायी ने दी सफाई

फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसे व्यापार से जुड़े लोगों को उनका पैसा देना था इसलिए उसने इतनी बड़ी रकम घर में रखी थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हर एंगल से पुलिस जांच करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+