MP में कहीं से भी खरीदें वाहन, भोपाल RTO में कराएं रजिस्ट्रेशन, नॉन कमर्शियल गाड़ियों के लिए सुविधा शुरू
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए वाहन पोर्टल शुरू किया है। जिसमें प्रदेश के किसी भी जिले से नॉन कमर्शियल गाड़ी खरीदने पर उसका रजिस्ट्रेशन भोपाल आरटीओ में कराया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग एक अच्छी सुविधा शुरू कर दी है। वाहनों की लंबी वेटिंग से अब लोगों को राहत मिलेगी। वाहन खरीदने वाले लोग प्रदेश के किसी भी जिले से अपना मनपसंद वाहन खरीद कर भोपाल में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। इसके लिए अस्थाई पंजीयन (टेंपरेरी नंबर) लाने की भी जरूरत नहीं होगी। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के सारे कार्य डीलर पॉइंट पर ही पूरे किए जाएंगे। यह सुविधा पहले नॉन कमर्शियल वाहनों के लिए शुरू की जाएगी।
सारथी के बाद वाहन पोर्टल शुरू
मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग ने अब वाहन मालिकों को सुविधा देते हुए वाहन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर नए व पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित ऑनलाइन कार्य किए जा रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन संबंधित कामों को लेकर आरटीओ में लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते थे। वाहन पोर्टल शुरू होने से अब वाहन मालिकों को राहत मिलेगी
वाहन पोर्टल शुरू होने से मिली यह सुविधाएं
- डीलर प्वाइंट पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो जाएगी।
- भारत सीरीज के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था मिलेगी।
- भारत सीरीज के नंबरों को बार-बार बदलने का झंझट नहीं रहेगा।
- वाहन पोर्टल की शुरू होने से टैक्स की चोरी भी रुकेगी।
- बीमा में होने वाले फर्जीवाड़े भी रुक सकेंगे।
दूसरे राज्यों में वाहन बेचना और खरीदना होगा सरल
मध्य प्रदेश के लोग अब दूसरे राज्यों में भी जाकर अपना वाहन भी बेच सकेंगे। उन्हें मध्य प्रदेश के आरटीओ में नहीं आना पड़ेगा। लेकिन यह सुविधा होने तब मिलेगी, जब वाहन बेचने वाला और खरीदार दोनों ही मध्यप्रदेश के होंगे। यह दोनों जिस भी राज्य में होंगे। वहां से वाहन को बेचने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकेंगे। दोनों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। वाहन पोर्टल से दोनों के पास OTP आएंगे। इसके बाद गाड़ी को खरीदने और बेचने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वाहन से संबंधित सभी कागज ऑनलाइन ही डाउनलोड होंगे और फिर ऑनलाइन ही अपलोड होंगे। इसके लिए विभाग ने प्रपोजल भेज दिया है बहुत जल्द यह सुविधा शुरू होने हो जाएगी।
ऑनलाइन वाहन पोर्टल शुरू होने से भीड़ होगी कम
आरटीओ अधिकारी तिवारी ने बताया कि पहले रोज 200 से अधिक लोग लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन अब वाहन पोर्टल पर शुरू होने से सभी अपने घर या अन्य जगह से ऑनलाइन लाइसेंस निकाल लेते हैं इससे हमारा भी बहुत काम हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications