उत्तरकाशी हादसा: CM शिवराज ने की 5 लाख मुआवजे की घोषणा, आधी रात में देहरादून रवाना
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। जिसमें 22 यात्रियों की मौत हो गई। बस में मध्यप्रदेश के पन्ना के लोग शामिल थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी कर दी जानकारी।
भोपाल, 5 जून। उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस गिरने पर जानकारी देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सीएम ने कहा कि मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है।
CM ने बताया कि घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैंने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए आग्रह किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने पूरी घटना के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी ली और सतत संपर्क में हूं। मैं मुख्यमंत्री धामी जी से निरंतर चर्चा में हूं।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए
सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान करने के संवेदनशील निर्णय के लिए आभार व्यक्त करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर आपको संबल प्रदान करें।
बता दे उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां चारधाम यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में 28 यात्री सवार थे अब तक 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।

इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती : सीएम शिवराज
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में जब इतना बड़ा हादसा हुआ है, तो मुझे नींद आ ही नहीं सकती। मैं तुरंत देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। मेरे साथ मंत्री विजेंद्र सिंह, डीजीपी, गृह सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी जा रहा है। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दुखद हादसा है। पन्ना जिले के जो भाई-बहन चारधाम तीर्थयात्रा पर गए थे, उनकी एक बस खाई में गिर गई। कई श्रद्धालुओं की मौत हुई। मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी से बात की। उन्होंने तत्काल पूरे प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय कर दिया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी सहित एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव लगातार उत्तराखंड के मुख्य सचिव के संपर्क में हैं।
हमारी एक टीम दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हुई है, जो राहत, बचाव, इलाज के अलावा मृतक श्रद्धालुओं के शव परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राहत राशि दी जाएगी। घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है।

खाई में बिखरी पड़ी लाशों को देखकर सिहर उठे लोग
डमटा के पास खाई में गिरी बस को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चीख -पुकार सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। पूरी खाई शवों से बिखरी पड़ी है।

22 शव बरामद
पुरोला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वे स्वयं घटनास्थल पर है। बस 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है। जिसके कारण बस के परखच्चे उड़ गए हैं। क्योंकि बस इतनी गहरी खाई में गिरी है। इसलिए रेस्क्यू करने में काफी समय लग रहा है। फिलहाल अब तक 22 यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 28 यात्री थे। गहरी खाई और अंधेरी के वजह से शव को सड़क तक पहुंचाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी सिर्फ दो ही शव सड़क पर पहुंच पाए है।
यह भी पढ़ें : हादसा इतना भयावह था कि खाई में उतरने की हिम्मत जुटाना भी मुश्किल, उत्तरकाशी के च...












Click it and Unblock the Notifications