बुर्का पहनी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से चांदी के जेवरात व सोने के मोती चुराए, घटना CCTV कैमरे में कैद

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर महिलाएं खरीदारी करने के बहाने बुर्का पहनकर दुकान में पहुंची थी। महिलाओं ने ज्वैलर्स को बातों में उलझा कर चांदी के जेवरात की एक बॉक्स और सोने की कुछ मोती पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये वारदात शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैसे चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानिए पूरी घटना विस्तार से..

 महिलाओं ने मंगलसूत्र बनवाने के लिए सोने के मोती दिखाने को कहा

महिलाओं ने मंगलसूत्र बनवाने के लिए सोने के मोती दिखाने को कहा

पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि यश सोनी पुत्र रमेश सोनी की अशोक गार्डन के परिहार चौराहे में ज्वेलरी की शॉप है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 उनकी दुकान में तीन महिलाएं बुर्का पहन कर आई महिलाओं ने चांदी की अंगूठी और सोने के मोती दिखाने को कहा। ज्वैलर्स ने अलग-अलग बॉक्स में भरी चांदी की अंगूठियां दिखाई। महिलाओं ने मंगलसूत्र बनवाने के लिए सोने के मोती भी दिखाने को कहा, तो उन्हें मोती दिखाए गए। इसी बीच मौका पाकर एक महिला ने 360 ग्राम चांदी के जेवरात से भरा बॉक्स पार कर दिया। दूसरी महिला ने सोने की मूर्ति चोरी कर लिए। इसके बाद महिलाएं रफूचक्कर हो गई।

Recommended Video

    राजधानी भोपाल में बुर्का पहन कर महिलाएं कर रही चोरी
    घटना CCTV कैमरे में कैद हुई

    घटना CCTV कैमरे में कैद हुई

    बता दे महिलाएं शातिर थी। जेवरात चोरी करने के बाद महिलाओं ने दुकानदार से डिजाइन समझ नहीं आने की बात कही और तीनों महिलाएं मौके से फरार हो गई। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹50 हजार बताई जा रही है। आरोपी महिलाओं के जाते ही फरियादी को संदेह हुआ। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो वारदात का खुलासा हुआ। आसपास तलाशने पर महिलाएं दिखाई नहीं दी। तब उन्होंने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। अशोक गार्डन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

    दो ने बातों में उलझाया, तीसरी ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

    दो ने बातों में उलझाया, तीसरी ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

    पीड़ित दुकानदार यश सोनी ने बताया कि महिलाएं बातें करने में माहिर थी। उन्होंने खरीदारी के बहाने कई देर तक दुकान के कर्मियों को अपनी बातों में उलझा के रखा। कई बार उन्होंने अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी देखने की बात कही। 2 महिलाओं ने लगातार हमें अब बातों में उलझा के रखा और तीसरी महिला ने चांदी और सोने पर हाथ साफ कर दिया।

    स्टंटबाजों की निगरानी के लिए राजधानी की दो सड़कों पर लगेंगे कैमरे

    स्टंटबाजों की निगरानी के लिए राजधानी की दो सड़कों पर लगेंगे कैमरे

    सड़क पर बाइक से स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स पर नजर रखने के लिए राजधानी की दो प्रमुख सड़कों पर जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे इसमें बुल बुलेवर्ड स्ट्रीट और स्मार्ट रोड को शामिल किया गया। यहां भाई कल अक्सर स्टैंड करते दिखते हैं। पुलिस की मांग पर बुलेवर्ड डिस्ट्रिक्ट पर 3 पॉइंट पर और स्मार्ट वर्क पर 2 पॉइंट पर कैमरे लगाए जाएंगे यह काम स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी। अभी इन दोनों सड़कों पर कैमरे नहीं लगे, इसलिए बाइक रसिया स्टैंड बाजी करते हैं। हाल ही में ही बुलेवर्ड स्ट्रीट पर तेज रफ्तार बाइक चलाते समय दुर्घटना में मयंक यादव नामक युवक की मौत हुई थी। शहर के बीच में यह दोनों सबसे चौड़ी सड़क हैं।

    ये भी पढ़ें : 4 साल का बच्चा बना सिंघम, थाने में केक काटकर बनाया बर्थडे,भोपाल पुलिस ने बच्चे की जिद को किया पूरा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+