बैतूल में घूसखोर इंजीनियर ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई
बैतुल के मुलताई में एक इंजीनियर को लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹5000 की रिश्वत के साथ पकड़ा है।
भोपाल, 22 जून। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है ऐसा ही मामला बैतूल से सामने आया। जहां इंजीनियर बिल पास कराने के नाम पर ठेकेदार से ₹15 की हजार रिश्वत मांग रहा था, जिसे लोकायुक्त की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरअसल ये घूसखोर इंजीनियर ठेकेदार से उसके काम के पेमेंट कराने के बदले में ₹15000 की रिश्वत मांग रहा था।

भोपाल रेंज के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास को ठेकेदार गुलाब राय महादेव निवासी अमरावती ने शिकायत की थी कि उसने ग्राम पंचायत वण्डली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोक पिट और नाडेब बनाने काम किया था। जिसका बिल 1 लाख 15 हजार रुपये हुआ था। इंजीनियर इसी पेमेंट का बिल पास कराने के लिए उससे ₹15 हजार की रिश्वत मांग रहा था।
जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने छानबीन की तो, इंजीनियर पर उन्हें शक पैदा हुआ और उन्होंने इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई जिसमें ₹5 हजार रिश्वत देने पर मामला सेट हुआ।
21 जून को आरोपी इंजीनियर ने शिकायतकर्ता को ₹5000 लेकर मुलताई के बिरुल चौराहे पर बुलाया था। जहां 2 बजे आरोपी इंजीनियर संजय गवाड़े को आवेदक गुलाब राय से ₹5000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के मार्गदर्शन में अधिकारी निरीक्षक रजनी तिवारी के साथ निरीक्षक मनोज पटवा, निरीक्षक उमा कुशवाहा प्रधान, मुकेश सिंह, आरआर राजेंद्र, आर संदीप, आर अवध ने संयुक्त टीम बनाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications