Bhopal: व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक लिखकर पत्नी से तोड़ा रिश्ता, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
राजधानी भोपाल में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। जहां आरोपी पति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को तीन तलाक का मामला सामने आया है आरोपी पति ने व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक तलाक लेकर पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पति ने व्हाट्सएप के जरिए उसे तीन बार तलाक कहा है।
तलैया थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 साल की महिला और ग्रहणी है और अपने माता-पिता के साथ भोपाल बुधवारा में रहती है। 3 साल पहले उसकी शादी कारोबारी मसूद अहमद से हुई थी शादी में तमाम जरूरी दान दहेज फरियादिया के मायके वालों की ओर से दिया गया था, लेकिन आरोपी पति दहेज में ₹5 लाख नगद लाने की मांग को लेकर वे पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। इस रकम से वे कारोबार को बढ़ाना चाहता था। जब पीड़िता के मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। तब फरियादी आज की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था।
उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। पिछले करीब 2 सालों से फरियादी महिला अपने मायके में रह रही है। बीते 6 फरवरी को आरोपी पति उसे कॉल कर रहा था। महिला कॉल नहीं उठा पाई तो पति ने उसे व्हाट्सएप पर तीन बार तलाक-तलाक लिखकर मैसेज भेज दिया। आगे लिखा कि आज से सारे रिश्ते खत्म पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी।
तिलैया थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक को लेकर कंप्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है। महिला ने अपने बयान में व्हाट्सएप के जरिए तलाक देने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications